पहली बार सामने आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, युवाओं ने कहा- ‘यह राजनीतिक दल नहीं, सिस्टम के खिलाफ जंग है’

भोपाल। राजधानी भोपाल में पहली बार “कॉकरोच जनता पार्टी” की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। संगठन से जुड़े युवाओं ने दावा किया कि यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज उठाने वाला एक “Gen-Z आधारित यूथ मूवमेंट” है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थी मयंक ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि उस सिस्टम के खिलाफ है जो युवाओं के मुद्दों पर “सो चुका है”। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं और जब युवा सवाल उठाते हैं तो उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जाती है।
मयंक ने कहा कि सोशल मीडिया पर सवाल उठाने वाले युवाओं के अकाउंट ब्लॉक किए जाते हैं, लेकिन अब सरकारी संस्थान अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं सकते। संगठन की ओर से जल्द ही प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी घोषित करने की बात भी कही गई।
पाकिस्तान से बड़ी संख्या में फॉलोअर्स होने के सवाल पर मयंक ने इसे “सरकारी प्रोपेगेंडा” करार दिया। उन्होंने कहा कि मूवमेंट के संस्थापक अभिजीत दीपके से चर्चा के बाद ही प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है।
No comments