Recent Posts

Breaking News

घर में अकेली नाबालिग लड़की से दरिंदगी की कोशिश, बचाने आए बाबा पर झोंका फायर; दहल उठा इलाका!

  • कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव में दिनदहाड़े सनसनी, 4-5 युवकों पर गंभीर आरोप; गांव में दहशत का माहौल

Etah : थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की ने गांव के चार से पांच युवकों पर घर में घुसकर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके चेहरे को नाखूनों से खरोंच डाला और बाद में उसके बाबा पर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

पीड़िता के अनुसार, घटना के समय वह घर में अकेली थी। आरोप है कि तभी दूसरे गांव के कुछ युवक जबरन घर में घुस आए और उसके साथ गलत हरकत करने लगे। नाबालिग ने शोर मचाते हुए खुद को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके चेहरे को बुरी तरह नोच डाला।

चीख-पुकार सुनकर उसके बाबा और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि खुद को घिरता देख युवकों ने तमंचे निकाल लिए और बाबा पर फायर कर दिया। गोली उन्हें छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले।

घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

जब इस संबंध में थाना अध्यक्ष से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कहा कि “अभी व्यस्त हूं, बाद में बात करेंगे।
जब शाम को कॉल की गई तो उन्होंने बताया कि थाना हाजा पर मुकदमा दर्ज किया गया है, आगे की कोई जानकारी नहीं दे सकते।

No comments