Recent Posts

Breaking News

10,000mAh बैटरी के साथ Portronics Aero 10 पावर बैंक भारत में लांच

नई दिल्ली। Portronics ने भारत में अपना नया पावर बैंग Aero 10 लांच किया है। कंपनी का यह नया पावर बैंक 10000mAh बैटरी क्षमता के साथ आता है और 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो यात्रा, ऑफिस, कॉलेज या रोजमर्रा के इस्तेमाल के दौरान अपने डिवाइसेज को चार्ज रखने के लिए कॉम्पैक्ट पावर बैंक की तलाश में हैं। Aero 10 में बिल्ट-इन Type-C केबल, LED बैटरी इंडिकेटर और Type-C PD सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत की बात करें तो Portronics Aero 10 की कीमत 2,499 रुपए है। हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 1,249 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह पावर बैंक Black, Navy Blue और Mocha कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्राहक इसे Portronics की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart और अन्य ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। कंपनी इस पर 12 महीने की वारंटी भी दे रही है।

No comments