Recent Posts

Breaking News

itel ने भारत में लांच किया नया फीचर फोन Power 451

नई दिल्ली। itel ने भारत में अपना नया फीचर फोन Power 451 लांच किया है। फोन में 2500mAh बैटरी, Type-C चार्जिंग, 2.4-इंच डिस्प्ले और 32GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें Bluetooth, वायरलेस FM और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कीमत की बात करें तो itel Power 451 की कीमत 1,699 रुपए रखी गई है। 

यह Blue, Green, Purple और Black कलर ऑप्शन्स में देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। कंपनी इस फीचर फोन के साथ 1 साल का काउंटर रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है। इसके अलावा बॉक्स में फ्री बैक कवर भी दिया जा रहा है।

फोन के फीचर्स की बात करें तो Power 451 में 2.4-इंच डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, नए itel फोन में AI एनवायरमेंटल नॉइस कैंसलेशन (AI-ENC) फीचर मिलता है, जो कॉलिंग के दौरान आसपास के शोर को कम करने का दावा करता है। फोन में Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, जो फीचर फोन सेगमेंट में कम देखने को मिलता है।

No comments