Reliance Jio ने लांच किया सस्ता 4G फीचर फोन

नई दिल्ली। Reliance Jio ने बाजार में एक नया किफायती 4G फीचर फोन JioBharat V4 4G लांच किया है। यह 4G फीचर फोन खासतौर पर कम आय वाले वर्ग के लिए तैयार किया गया है, जो यूजर्स लागत के चलते 4G पर अपग्रेड नहीं कर पाते हैं तो उनके लिए यह डिवाइस बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
इस फोन में 1.7 इंच की डिस्प्ले और 1000mAh की बैटरी मिलती है। कीमत की बात करें तो JioBharat V4 4G की कीमत 799 रुपए है। यह फीचर फोन अब बिक्री के लिए के लिए JioMart, Jio की आधिकारिक वेबसाइट, रिलायंस जियो ऑफिशियल रिटेल स्टोर और रिलायंस डिजिटल पर उपलब्ध है। यह फोन रिटेल स्टोर्स पर ब्लू और ब्लैक कलर के ऑप्शन में उपलब्ध है।
JioBharat V4 4G में 1.7 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 0.3MP प्राइमरी कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में Unisoc चिपसेट दिया गया है। यह फोन 1000 mAh की Li-Ion बैटरी से लैस है। इसमें स्टोरेज को 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फीचर फोन में JioCompanion, जियोटीवी, जियो हॉटस्टार, जियोपे, जियोसावन और जियोफोटोज की ऐप प्री-इंस्टॉल्ड आती है।
JioBharat V4 4G कीपैड वाला अनुभव बनाए रखते हुए 2G से 4G पर अपग्रेड करने की सुविधा देता है। यह फोन Jio के 4G नेटवर्क पर वीडियो स्ट्रीमिंग, मूवी और स्पोर्ट्स हाइलाइट्स जैसे एंटरटेनमेंट फीचर्स का सपोर्ट करता है। इस फोन में एफएम रेडियो, 4G बैंड और लाउड स्पीकर मिलता है। यह फोन सिंगल नेनो सिम का सपोर्ट करता है।
No comments