Recent Posts

Breaking News

31 जुलाई को भारत में लांच होगा OnePlus N6x, मिलेगी 7000mAh बैटरी


नई दिल्ली। OnePlus भारत में अपना सस्ता स्मार्टफोन OnePlus N6x लांच करने जा रहा है। कंपनी का यह स्मार्टफोन भारत में 31 जुलाई को लांच होगा। इस स्मार्टफोन को ऐमेजॉन इंडिया और वनप्लस के ऑफिशियल पोर्टल पर सेल किया जाएगा। भारत में ये स्मार्टफोन बरंगडी रेड और ब्लू कलर में दस्तक देगा।

फोन के कैमरा की बात करें तो इसके बैक बैनल पर पिल शेप का रियर कैमरा मिलेगा जो टॉप लेफ्ट साइड पर मौजूद है। हालांकि अभी इसके कैमरा सेंसर को लेकर खुलासा नहीं हो पाया है। फोन में 7000mAh की बैटरी मिलेगी जो करीब दो दिन का बैकअप दे सकती है। फोन की कीमत की बात करें तो भारत में इसकी कीमत 20 हजार रुपए से कम होगी। कंपनी का ये एक मिडरेंड स्मार्टफोन होगा। 

No comments