Recent Posts

Breaking News

'मुझे आज तक पीरियड नहीं आए, क्या मैं कभी मां बन पाऊंगी?' महिला की परेशानी सुन एक्सपर्ट ने बताई वजह और उपाय.,.

   


फ़र्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ. आशिता जैन के पास हाल ही में 21 साल की एक महिला पहुंची थी। उसने बताया कि उसे आज तक कभी पीरियड्स नहीं आए और अब शादी के बाद उसे मां बनने की चिंता सता रही है। जांच के दौरान डॉक्टर को इसकी एक दुर्लभ वजह का पता चला, जिसके कारण उसे कभी पीरियड्स नहीं आए थे।

मां बनना हर महिला के लिए एक खास एहसास होता है, लेकिन कुछ महिलाओं के लिए यह सफर इतना आसान नहीं होता। ऐसा ही एक मामला हाल ही में फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ. आशिता जैन के सामने आया। 21 साल की एक महिला ने उन्हें बताया कि उसे आज तक कभी पीरियड्स नहीं आए और अब शादी के बाद उसे मां बनने की चिंता सता रही है। मह‍िला की पूरी बात सुनने के बाद एक्‍सपर्ट ने जांच की, तो एक दुर्लभ वजह सामने आई है। आइए जानते हैं पूरा मामला। मैं 21 साल की हूं और मुझे कभी पी‍र‍ियड्स नहीं आए 

फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ. आशिता जैन बताती हैं कि उनके पास एक महिला आई, जिसने भावुक होकर कहा, 'डॉक्टर... मेरी उम्र 21 साल है। मुझे आज तक एक भी पीरियड नहीं आया। अब मेरी शादी हो गई है... क्या मैं कभी मां बन पाऊंगी?' एक्सपर्ट बताती हैं कि महिला की पूरी बात सुनने के बाद उन्होंने उसकी मेडिकल हिस्ट्री विस्तार से जांची और उसकी समस्या की वजह जानने के लिए जरूरी टेस्ट करवाए।

मह‍िला का यूट्रस मौजूद था 

एक्‍सपर्ट आगे कहती हैं जांच के दौरान सोनोग्राफी में पता चला कि महिला का यूट्रस मौजूद था। इसलिए शुरुआत में डॉक्टर को लगा कि समस्या शायद किसी हार्मोनल गड़बड़ी की होगी। लेकिन जैसे-जैसे आगे की जांच हुई, एक ऐसी वजह सामने आई, जिसके बारे में ज्यादातर लोगों ने शायद कभी सुना भी नहीं होगा। यही कारण था कि महिला को एक भी पीरियड नहीं आया था।


मह‍िला टर्नर स‍िंड्रोम से पीड़ित थी

डॉ. जैन बताती हैं कि जांच में पता चला कि महिला को Turner Syndrome से पीड़ित थी। यह एक आनुवंशिक स्थिति होती है, जिसमें लड़की के शरीर में मौजूद एक X क्रोमोसोम पूरी तरह या आंशिक रूप से अनुपस्थित होता है। इस वजह से ओवरी का विकास सामान्य रूप से नहीं हो पाता। जब ओवरी ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर में पर्याप्त मात्रा में एस्ट्रोजन नहीं बनता। नतीजतन पीरियड्स शुरू नहीं होते, एग्‍स नहीं बनते या बहुत कम बनते हैं और इससे नैचुरली कंसीव करने की संभावना काफी कम हो जाती है।

यहां देखें पूरा वीड‍ियो


सही हार्मोनल ट्रीटमेंंट से सुधर सकती है स्‍थ‍ित‍ि

डॉ. आशिता जैन अंत में बताती हैं कि चूंकि महिला का यूट्रस मौजूद था, इसलिए सही हार्मोनल ट्रीटमेंट की मदद से उसका विकास किया जा सकता है। ऐसी स्‍थ‍ित‍ि में कई मरीज भविष्य में आईवीएफ (IVF) और डोनर एग (Donor Egg) की सहायता से सफलतापूर्वक मां बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि हर मरीज की स्थिति अलग होती है। इसलिए इलाज का तरीका और मां बनने की संभावना व्यक्ति की मेडिकल कंडीशन पर निर्भर करती है।

No comments