क्या मुंह में बहुत ज्यादा लार बनना किसी बीमारी का लक्षण है? जानिए कब नहीं करना चाहिए इग्नोर
मुंह से लार आना किन दिक्कतों का संकेत हो सकता है
- साइन इंफेक्शन में या मोन्यूक्लियोसिस में
- टोन्सिल्स की दिक्कत में या स्ट्रेप थ्रोट में
- एलर्जी के कारण
- प्रेग्नेंसी में लार आ सकती है,
मसल कंट्रोल खोना भी है कारण
खानपान भी हो सकता है कारण
खानपान की कुछ चीजें सलाइवा के प्रोडक्शन को बढ़ा सकती हैं. शुगरी फूड्स ज्यादा खाने पर या हाई एसिडिक और हाई सिट्र्स फ्रूट्स खाने पर भी लार ज्यादा बन सकती है.
उम्र भी है फैक्टर
कम उम्र में बच्चों के मुंह से लार गिरने लगती है. वहीं, वृद्धावस्था में पुरुषों को यह दिक्कत हो सकती है.
न्यूरोलॉजिक्ल डिसओर्डर हो सकते हैं कारण
स्ट्रोक आने पर, डाउन सिंड्रोम में या ऑटिज्म जैसी न्यूरोलॉजिकल कंडीशंस में व्यक्ति के मुंह से लार निकलने लगती है.
सोते समय क्यों गिरती है लार
स्लीपिंग पॉजीशन सही ना होने पर सोते हुए मुंह से लार गिर सकती है. अगर व्यक्ति टेढ़ा होकर सोता है तो मुंह में इकट्ठा सलाइवा मुंह के किनारे से बाहर निकल सकता है. वहीं, अगर स्लीपिंग पॉजीशन सही है तो एलर्जी, इंफेक्शन या एसिड रिफ्लक्स के कारण मुंह से लार गिर सकती है.
कैसे दूर होती है लार गिरने की दिक्कत
लार गिरने की दिक्कत को दूर करने के लिए इस परेशानी की जड़ तक जाया जाता है. जब परेशानी का पता चलता है तो उसके हिसाब से दवा दी जाती है. कुछ मामलों में मोटर थेरैपी से दिक्कत दूर होती है तो कुछ में ओरल अप्लायंस थेरैपी का सहारा लिया जाता है.

No comments