Recent Posts

Breaking News

बहू ने काटा ससुर का प्राइवेट पार्ट, करता था गंदी हरकतें; एक ही बारी में काल बन गई महिला


Crime News: उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर ज़िले के बुढ़ाना इलाके से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानने के बाद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. दरअसल, यहां एक 23 साल की महिला ने अपने 67 साल के ससुर के प्राइवेट पार्ट्स पर ब्लेड से हमला कर दिया, इतना ही नहीं, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए.

जैसे ही इस बात की सूचना पुलिस को मिली वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया; महिला को भी हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

नेल कटर के ब्लेड से काटा प्राइवेट पार्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि महिला ने अपने ससुर ज़ाकिर पर ब्लेड से हमला किया, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोट आई. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्हें पहले बुढ़ाना कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया. पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी है कि उसके ससुर कई दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे. उसने बताया कि हमला करने के लिए उसने नेल-कटर के ब्लेड का इस्तेमाल किया था. पुलिस ने बताया है कि परिवार की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है; शिकायत दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. खबरों के मुताबिक, महिला के दो छोटे बेटे हैं. उसका पति शहज़ाद हरियाणा में किराए का रिक्शा चलाकर परिवार का गुज़ारा करता है. पति के शहर से बाहर काम करने के कारण, महिला अपने दो बच्चों और ससुर के साथ घर पर रहती थी.

ससुर करता था गंदी हरकर

पड़ोस में रहने वाली नज़रा ने जानकारी दी कि महिला ने पहले भी लोगों से कहा था कि उसके साथ बुरा बर्ताव हो रहा है. उनके मुताबिक, महिला ने कई लोगों से यह बात कही थी, लेकिन किसी ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया. पड़ोसी ने यह भी बताया कि घर के अंदर क्या हो रहा था, इसकी किसी को जानकारी नहीं थी, क्योंकि आस-पड़ोस के लोग उस घर में बहुत कम आते-जाते थे. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया. पुलिस पूरे मामले को लेकर उससे पूछताछ कर रही है. अधिकारियों ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

No comments