Lyne ने लांच किया नया 50W वायरलेस स्पीकर, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली। अगर आप तेज आवाज और शानदार म्यूजिक वाला सस्ता वायरलेस स्पीकर खरीदना चाहते हैं, तो Lyne Originals ने भारत में अपना नया Blaster Series Jukebox 18 Pro लांच किया है। इस स्पीकर की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है और इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।
50W साउंड और डुअल स्पीकर
इस स्पीकर में 50W का पावरफुल ऑडियो आउटपुट मिलता है। इसमें 4-इंच के डुअल स्पीकर ड्राइवर दिए गए हैं, जो तेज और दमदार आवाज देने का दावा करते हैं।
ब्लूटूथ 5.4 और TWS सपोर्ट
Jukebox 18 Pro में Bluetooth 5.4 दिया गया है। इसमें True Wireless Stereo (TWS) फीचर भी है, जिससे दो स्पीकर को एक साथ जोड़कर और बेहतर साउंड का आनंद लिया जा सकता है।
RGB लाइट और वायरलेस माइक्रोफोन
स्पीकर में RGB लाइटिंग दी गई है, जो म्यूजिक की बीट के साथ बदलती रहती है। इसके साथ वायरलेस माइक्रोफोन भी मिलता है, जिससे कराओके गाने या छोटे कार्यक्रमों में अनाउंसमेंट करना आसान हो जाता है। माइक्रोफोन USB Type-C चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
कई कनेक्टिविटी विकल्प
इस स्पीकर में USB, TF कार्ड, AUX केबल और FM रेडियो का सपोर्ट भी मिलता है। साथ ही इसमें बिल्ट-इन LED डिस्प्ले और रीचार्जेबल बैटरी दी गई है, जिससे इसे कहीं भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
कीमत
- मॉडल: Lyne Blaster Series Jukebox 18 Pro
- कीमत: 1,999 रुपये
- उपलब्धता: कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स।
No comments