Recent Posts

Breaking News

'मेरे ऊपर 10-15 करोड़ रुपये...', पैसों के लिए दुबई के शेख के साथ सोने को तैयार इंफ्लूएंसर, रखी ये शर्त.

सोशल मीडिया की दुनिया में आजकल इंफ्लूएंसर चर्चा में रहते हैं. कुछ लोगों का नाम तो बार- बार सुनने को मिलता रहता है, जिनमें में एक अपूर्वा मखीजा उर्फ रिबेल किड हैं.

अपूर्वा अपने फनी वीडियोज के चलते जानी जाती हैं. लेकिन पिछले साल इंडियाज गॉट लेटेंट (India's Got Latent) में विवादित बयान देने के चक्कर में वो विवादों में आ गई थी. अब रिबेल ने कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा बयान दिया है.

कास्टिंग काउच का शिकार हुई अपूर्वा

दरअसल, अपूर्वा सोशल मीडिया पर किसी भी मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती है. अब हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वो कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी है. वीडियो में अपूर्वा कहती दिखीं- '2 रुपये के रोल के लिए मैं किसी के साथ नहीं सो रही सर. मुझे माफ करें.' अपूर्वा ने इस दौरान ये भी बताया कि उन्होंने अपनी मैनेजर का नंबर उस कास्टिंग डायरेक्टर को दिया था.

दुबई के शेख को लेकर कही ये बात

हैरानी की बात ये है कि जहां वीडियो में अपूर्वा मखीजा उर्फ रिबेल किड कॉम्प्रोमाइज न करने को लेकर बात करती दिखीं. वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि वो दुबई के शेख के साथ सोने के बारे में सोच सकती है. अपूर्वा ने कहा- 'अगर कोई दुबई का शेख मेरे ऊपर 10-15 करोड़ रुपये फेंककर मारेगा तो मैं सोच सकती हूं. लेकिन एक रोल के लिए नहीं.' अब उनका ये बयान काफी वायरल हो रहा है एक बार फिर उन्हें लोग ट्रोल कर रहे हैं.

युवाओं को लेकर कही थी ये बात

इससे पहले भी अपूर्वा कास्टिंग काउच को लेकर बयान दे चुकी है. उन्होंने कहा था- ' कई बार ऑडिशन या मीटिंग के नाम पर लोगों को बुलाया जाता है, लेकिन बाद में बातचीत का मकसद कुछ निकलता है.' अपूर्वा का मानना है कि टैलेंट मेहनत के दम पर भी पहचान बनाई जा सकती है. हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति या संस्था का नाम नहीं लिया अपने बयान को इंडस्ट्री की एक सामान्य समस्या के तौर पर बताया.

विवादों में रह चुकी हैं अपूर्वा

बता दें, अपूर्वा का नाम सबसे ज्यादा तब सामने आया था, जब उन्होंने समय रैना के शो "India's Got Latent" में विवादित टिप्पणी की थी. ये मामला इतना ज्यादा लंबा चला था कि उनके खिलाफ FIR तक हो गई थी. जिस वजह से अपूर्वा को लोगों के ताने सुनने पड़े थे सोशल मीडिया से भी वो गायब हो गई थी. हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी इन सब चीजों से लड़कर वापसी कीय

सुर्खियों में रहती हैं रिबेल कीड

हाल के महीनों में अपूर्वा कई वजहों से सुर्खियों में रही हैं. पहले वह "India's Got Latent" विवाद को लेकर चर्चा में थीं बाद में रियलिटी शो "The Traitors" में अपनी मौजूदगी को लेकर भी खबरों में रहीं. ऐसे में कास्टिंग काउच पर उनका यह बयान फिर से वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. बता दें, अपू्र्वा 21 साल की उम्र में मुंबई आ गई थीं यूट्यूब से अच्छा-खासा पैसा कमा रही हैं.

अपूर्वा मखीजा के बारे में अन्य बातें

बता दें, अपूर्वा मखीजा उर्फ 'द रिबेल किड' डिजिटल क्रिएटर हैं. उन्होंने मणिपाल यूनिवर्सिटी बी टेक की है. हालांकि पढ़ाई- लिखाई के बाद अपूर्वा ने नौकरी की जगह कंटेंट क्रिएटर बनना चुना.अपूर्वा को इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं, , उनके पास बड़ी- बड़ी ब्रांड के कौलेब आते हैं. वो अपनी रील्स से लाखों रुपये कमाती है. वहीं, अपूर्वा खूब ट्रेवल भी करती हैं अपनी यूनीक अंदाज वीडियो के लिए जानी जाती हैं.

No comments