'बाहर निकाला तो मर जाऊंगा', 5 साल से तालाब में रहने को मजबूर 16 साल का इकबाल, रुला देगी कहानी
पानी से बाहर आते ही शुरू हो जाती है तकलीफ:
परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, इकबाल का दावा है कि जैसे ही वह पानी से बाहर निकलता है, उसके शरीर में तेज जलन शुरू हो जाती है। इसी वजह से वह घंटों नहीं, बल्कि कई-कई दिन लगातार तालाब में ही रहता है। कभी-कभी तो वह चार-पांच दिन तक लगातार पानी में समय बिताता है।
सफेद पड़ गई त्वचा:
लगातार पानी में रहने का असर अब उसके शरीर पर साफ दिखाई देने लगा है। हाथ-पैरों की त्वचा सफेद पड़ गई है और लंबे समय तक ठंडे पानी में रहने की वजह से उसे खांसी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है।
लोगों के सहारे कट रही जिंदगी:
इकबाल की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर बताई जाती है। तालाब के किनारे आने वाले लोग उसे बिस्कुट, चूड़ा (पोहा) या अन्य खाने-पीने की चीजें दे देते हैं, जिनसे वह अपनी भूख मिटाता है। परिवार के पास इतने संसाधन नहीं हैं कि उसे किसी बड़े अस्पताल में दिखा सकें।
इलाज की तलाश में परिवार:
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी स्तर पर भी अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं मिल पाया है। धीरे-धीरे यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है और रोज बड़ी संख्या में लोग उसे देखने पहुंचते हैं।
उम्मीद की तलाश:
अब गांव के लोग और सामाजिक संगठन उसके बेहतर इलाज की मांग कर रहे हैं। सभी को उम्मीद है कि जल्द ही विशेषज्ञ डॉक्टर उसकी बीमारी की सही वजह पता लगाएंगे और उसे सामान्य जीवन जीने का मौका मिलेगा।
No comments