पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, हिमाचल सरकार ने बदले तीन आईपीएस और 54 एचपीएस अधिकारी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन आईपीएस और 54 एचपीएस अधिकारियों के संबंध में तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इनमें सबसे अहम बदलाव आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी को लेकर हुआ है। उनकी सेवाएं अब हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग के हवाले कर दी गई हैं। संजीव गांधी शिमला के एसएसपी भी रह चुके हैं और इसी साल की शुरुआत में पदोन्नत होकर डीआईजी बने हैं।
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी इस समय शिमला में ट्रैफिक, टूरिस्ट एवं रेलवे के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर तैनात थे। अब उनकी सेवाएं हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग को सौंप दी गई हैं। आदेश में कहा गया है कि यह कदम जनहित में लिया गया है। संजीव गांधी इससे पहले शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।
इसी वर्ष की शुरुआत में उन्हें पदोन्नति देकर डीआईजी बनाया गया था। इसके बाद उन्हें ट्रैफिक, टूरिस्ट एवं रेलवे की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सरकार ने 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी मयंक चौधरी का भी तबादला किया है। मयंक चौधरी इस समय पुलिस मुख्यालय, शिमला में पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) के पद पर तैनात थे। अब उन्हें कांगड़ा जिले के सकोह स्थित द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन का कमांडेंट नियुक्त किया गया है।
इसी बैच के आईपीएस अधिकारी अमित यादव को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। अमित यादव अब तक कांगड़ा जिले के सकोह स्थित द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन के कमांडेंट के पद पर तैनात थे। सरकार ने उनका तबादला कर उन्हें शिमला में सीआईडी के साइबर क्राइम के पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया है।
इसके अलावा एचपीएस अधिकारियों में 2007 बैच के एचपीएस अधिकारी शिव कुमार एसपी सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस, भूपेंद्र सिंह नेगी को कमांडेंट जुन्गा, मनमोहन सिंह को एएसपी कुल्लू, शिव राम चौधरी को एएसपी फोर्थ आईआरबीएन जंगल बेरी, प्रवीण धीमान को एएसपी क्राइम सीआईडी मंडी, नरेंद्र कुमार को एएसपी नाहन, राज कुमार को एएसपी लीव रिर्जव शिमला, अजय कुमार एक को एएसपी ऊना, राजेंद्र कुमार को एएसपी सैकेंड आईआरबीएन सकोह, सुरिंद्र कुमार को एएनटीएफ कुल्लू, संजीव कुमार एक को एएसपी कांगड़ा, रामेश कुमार शर्मा को एएसपी सोलन, योगेश रोल्टा को एएसपी एएनटीएफ शिमला, संजीव कुमार दो को एएसपी विजिलेंस चंबा, बीर बहादुर को एएसपी साइबर क्राइम मंडी, संतोष कुमार शर्मा को एएसपी क्राइम सीआईडी शिमला,
कुलदीप कुमार को एएसपी साइबर क्राइम कांगड़ा, प्रताप सिंह को एएसपी बिलासपुर, मनोहर लाल को एएसपी लीव रिर्जव फोर्थ आईआरबीएन जंगल बेरी, विकास कुमार धीमान को एएसपी हिमाचल प्रदेश इंस्टीटूयट ऑफ पुलिस स्टडीस कांगड़ा, हेमंत कुमार को कमांडेंट होम गार्ड कुल्लू, खजाना राम को एएसपी एसडीआरएफ मंडी, राम प्रशाद को एएसपी कांगड़ा, लाल मन को डीएसपी फिफ्थ आईआरबीएन बस्सी, तजिंद्र कुमार वर्मा को डीएसपी ज्वाली, अमर सिंह को डीएसपी क्राइम सीआईडी शिमला, मनोज कुमार दो को डीएसपी हैडक्वाटर कुल्लू, प्रतिभा चौहान को डीएसपी लीव रिर्जव पुलिस हैडक्वाटर शिमला, संजय शर्मा को डीएसपी ज्वालामुखी के अलावा डीएसपी देहरा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
वहीं, अनिल कुमार चार को डीएसपी विजिलेंस बद्दी, रमाकांत ठाकुर को डीएसपी श्री नैना देवी, अजय ठाकुर को डीएसपी विजिलेंस शिमला, शेर सिंह को डीएसपी डाढ़ासीबा, विक्रम चौहान को डीएसपी पुलिस हैडक्वाटर शिमला, सिद्धार्थ शर्मा को डीएसपी नाहन, वरुण पटियाल को डीएसपी भावानगर किन्नौर, राज कुमार को डीएसपी हमीरपुर, मंगत राम को डीएसपी संगड़ाह, गौरी दत्त को डीएसपी ठियोग, अजय कुमार भारद्वाज को डीएसपी पुलिस हैडक्वाटर सोलन
, राज कुमार को डीएसपी बंजार, लखवीर सिंह को डीएसपी फिफ्थ आईआरबीएन बस्सी, कशमा दत्त को डीएसपी फस्ट आईआरबीएन वनगढ़ ऊना, वीरी सिंह को डीएसपी काजा, हेम राज डीएसपी हैडक्वाटर ऊना, नितिन चौहान को डीएसपी सुंदर नगर, रश्मी शर्मा को डीएसपी नदौन, रीटा देवी को स्टाफ आफिसर आईजी सेंट्रल रेंज मंडी, विक्रांत बोंसरा को डीएसपी मनाली, राजेश कुमार को डीएसपी कांगड़ा, विजय कुमार को डीएसपी सैकेंड आईआरबीएन सकोह, भरत भूषण को डीएसपी चीफ सिक्योरिटी आफिसर एचपीयू, निशा कुमारी को डीएसपी कैलॉंग और हरिश कुमार एक को डीएसपी बड़सर लगाया गया है।
No comments