गर्लफ्रेंड के पीरियड ब्लड को -80 डिग्री फ्रीजर में रखता है` ये अरबपति, वजह जानकर पकड़ लेंगे सिर
अब उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है.
ब्रायन जॉनसन ने खुलासा किया है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के पीरियड ब्लड को फ्रीजर में रखते हैं. उनके मुताबिक यह खून उनकी लंबी उम्र और हेल्थ से जुड़ी एक रिसर्च का हिस्सा है. बता दें कि कैलिफोर्निया स्थित प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट के फाउंडर और CEO ब्रायन जॉनसन उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने के लिए हर साल लाखों डॉलर खर्च करते हैं.
फ्रीजर में रखते हैं गर्लफ्रेंड का ब्लड
ब्रायन जॉनसन ने अपनी गर्लफ्रेंड के पीरियड ब्लड को फ्रीज करने की जानकारी अपने 'X' अकाउंट पर दी. उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,' केट के पीरियड ब्लड का खून मेरे -80 डिग्री सेल्सियस वाले फ्रीजर में है.'
बता दें कि केट टोलो 30 साल की ऑस्ट्रेलियाई-बोस्नियाई बायोहैकर हैं. ब्रायन जॉनसन ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के तकरीबन 10 मिलीलीटर खून को फ्रीजर में रखते हैं. टेक एंटरप्रेन्योर का यह पोस्ट उनके उस सार्वजनिक बयान के ठीक एक दिन बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने सवाल उठाया था कि क्या उन्होंने लंबी उम्र पाने की इस कोशिश को कुछ ज्यादा ही सीरियस ले लिया है.
फ्रीजर में क्यों रखते हैं पीरियड ब्लड?
टेक एंटरप्रेन्योर ने एक फॉलो-अप पोस्ट में इस बारे में और ज्यादा विस्तार से बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के पीरियड्स वाले ब्लड को फ्रीजर में क्यों रखते हैं. जॉनसन ने तर्क दिया कि पीरियड ब्लड ऐसी हेल्थ रिलेटेड जानकारी दे सकता है, जो नॉर्मल ब्लड टेस्ट से नहीं मिल सकती, क्योंकि यह सीधे गर्भाशय से आता है.
उन्होंने कहा कि इसे एनालाइज करने से यूटरीन सेल्स, इम्यून और स्टेम सेल्स को डिटेक्ट करने और माइक्रोप्लास्टिक, PFAS और एंडोक्राइन डिसरप्टिंग केमिकल्स जैसे कंटेमिनेन्ट्स का पता लगाने में मदद कर सकता है. ब्रायन जॉनसन ने दावा किया कि पीरियड ब्लड बेहद कीमती है लेकिन इसका पर्याप्त इस्तेमाल नहीं होता है. उन्होंने कहा,' हमने डिजीज्ड टिश्यू ती जांच करने, माइक्रो प्लास्टिक,एंडोक्राइन डिसरप्टटर्स और PFA को मापने के लिए इसे इकट्ठा किया है.
कौन हैं ब्रायन जॉनसन?
बता दें कि ब्रायन जॉनसन एक अमेरिकी टेक एंटरप्रेन्योर हैं, जिन्होंने ऑनलाइन पेमेंट कंपनी 'ब्रेनट्री' की स्थापना की थी. इस कंपनी को साल 2013 में 'पेपाल' ने तकरीबन 800 मिलियन डॉलर में अधिग्रहित कर लिया था. ब्रायन जॉनसन पिछले कुछ सालों से वह लंबी उम्र तक जीने की कोशिशों के लिए काफी चर्चा में हैं. वह ब्लूप्रिंट नाम के एक प्रोजेक्ट के जरिए अपनी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने की कोशिशों को डॉक्यूमेंट करते रहते हैं. जॉनसन सख्त दिनचर्या का पालन करने के साथ ही प्लांट बेस्ड डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद और कई तरह के मेडिकल टेस्टिंग का सहारा लेते हैं.
No comments