Recent Posts

Breaking News

प्रयागराज में छात्रों से राहुल गांधी बोले- ‘मैं दर्द, डेटा और दौलत की बात करना चाहता हूं, यूथ के सामने कोई कुछ नहीं है…’

प्रयागराज। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं और छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से कहा कि वे देश की शक्ति और भारत की शान हैं। राहुल गांधी ने कहा, “मैं दर्द, डेटा और दौलत की बात करना चाहता हूं। आपका दर्द, आपका डेटा, मगर आपका धन नहीं जो आपका होना चाहिए उनका धन। इन तीन चीजों के बारे में मैं आपसे बात करना चाहता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “ये आप हैं। आप भारत की शक्ति हैं, भारत की शान हैं, भारत की स्ट्रेंथ हैं। और जब मैं कहता हूं कि आप भारत की शक्ति हैं, भारत की स्ट्रेंथ हैं, तो मैं भीड़ की बात नहीं कर रहा हूं। मैं हर नागरिक, हर यूथ की बात कर रहा हूं। मैं इंडिविजुअल्स की बात कर रहा हूं।”

राहुल गांधी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “यूथ के सामने कोई कुछ नहीं है।” उन्होंने कहा कि युवाओं की व्यक्तिगत क्षमता और उनकी भागीदारी देश की ताकत है।

No comments