Recent Posts

Breaking News

घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर तेंदुए ने किया हमला, चीख पुकार पर जागे घर वाले..

  • महिला के दोनों बांहों में काटा
  • वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जंगली जानवर की कर रही छानबीन

Mihinpurwa, Bahraich : कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में एक तरफ पिंजरे में कैद हो रहे तेंदुए वहीं दूसरी ओर आबादी क्षेत्रो में लगातार हमलावर हो रहे हैं। मोतीपुर रेंज में तेंदुए ने दहशत मचा दी है। बुधवार की सुबह चार बजे घर के आंगन में सो रही बुजुर्ग महिला पर तेंदुआ हमला कर दिया।जिससे महिला घायल हो गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर परिजन जाग गए ।आवाज सुनकर ग्रामीण भी एकत्र हो गए ।लाठी व डण्डा लेकर ग्रामीणो ने तेंदुआ को जंगल में खदेडा़।

मामला मोतीपुर थाना क्षेत्र के महेश पुर बेल्हन राजापुर गिरंट गांव का है। यह गांव एक ओर जंगल से घिरा है दूसरी ओर स्थानीय नाला बहता है। बुधवार की भोर में चार बजे जयकाला पत्नी हरीशंकर 80 वर्ष घर के आंगन में सो रही थी। दरवाजा रहित घर होने की वजह से उनके घर में तेंदुआ घुसा आया तथा महिला का हाथ तेंदुआ मुंह में भर लिया । इसी दौरान महिला की चीख निकल गई ।नजदीक में सो रहे परिजन जाग गए ,उन्होंने भागते हुए तेंदुआ को देख लिया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए ।उन्होंने लाठी डंडे लेकर तेंदुआ को जंगल की ओर भागा दिया। परिजनों घटना की सूचना वन विभाग को दिया।घायल महिला को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया ।जहां महिला का इलाज चल रहा है। चिकित्सक ने महिला को खतरे से बाहर बताया है।उधर घर में घुसकर महिला पर हमला करने से गांव के लोगों में तेंदुआ को लेकर दहशत व्याप्त हो गई है।ग्रामीणो ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुआ पकड़ने की मांग की है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी किरन कुमार सिंह का कहना है कि राजापुर गिरंट गांव में महिला पर जानवर के द्वारा हमला करने की जानकारी मिली है ।टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है ।सीएचसी जाकर घायल महिला के परिजनों को अहेतुक सहायता के रुप में पांच हजार रूपये दिया गया है।
प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट अपूर्व दीक्षित ने बताया कि तेंदुओं के हमले की खबरें बढ़ीं है।जंगल के नजदीक के इलाकों में तेंदुए आबादी में घुस आते हैं।बरसात के मौसम में जंगल में भोजन कम मिलने के कारण बाहर के जीवों पर हमला करते हैं।तेंदुआ भूख के कारण इंसानों पर भी हमला कर देते हैं।

No comments