पुणे में छात्रा ने राहुल गांधी को कर लिया किस, फिर जो हुआ देख दंग रह गए लोग

पुणे के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का है मामला
दरअसल, यह पूरा मामला महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का है। यहां राहुल गांधी युवाओं और छात्राओं से संवाद करने और उनकी बातें सुनने पहुंचे थे। यह कार्यक्रम काफी सफल रहा और कई लोगों का मानना है कि इस आयोजन से नेता प्रतिपक्ष की छवि पर काफी सकारात्मक असर पड़ा है।
मंच पर सेल्फी के दौरान घटी घटना
आपको बता दें कि 56 साल के कांग्रेस नेता को भरी सभा में किस करती बच्ची का यह वीडियो newstakofficial ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है- ‘पुणे में राहुल गांधी को एक छात्रा ने किया किस, वीडियो वायरल’।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बातचीत खत्म होने के बाद जब कुछ छात्राएं मंच पर राहुल गांधी के साथ सेल्फी ले रही थीं, तभी एक छात्रा ने उनके गाल पर अचानक सरप्राइज किस कर दिया। इस वाकये के तुरंत बाद राहुल गांधी थोड़ा मुस्कुराए और छात्रा से हाथ मिलाते हुए सहजता से आगे निकल गए। उन्होंने अपनी इस नन्ही फैन को बेहद पॉजिटिव रिएक्शन दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है, जहां लोग इसे एक फैन का निश्छल प्यार बता रहे हैं, वहीं कुछ ट्रोलर्स भी इसे लेकर निशाना साध रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स की आई बाढ़
राहुल गांधी के प्रति छात्रा के इस सम्मान और प्यार को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अच्छे इंसान को प्यार ही किया जाता है, राहुल गांधी जिंदाबाद’। वहीं दूसरे यूजर ने आलोचकों को जवाब देते हुए लिखा, ‘राहुल गांधी उस लड़की के पिता के समान हैं, इसमें हर्ज क्या है? अपना दृष्टि दोष सुधारो।’
दूसरी तरफ, कुछ यूजर्स ने इस पर तंज कसते हुए लिखा, ‘किस करने के दो लाख दिए होंगे’। इसके अलावा कई समर्थक राहुल गांधी को देश का भविष्य का प्रधानमंत्री बता रहे हैं, तो वहीं उनके विरोधी इस वीडियो पर तरह-तरह की आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कर रहे हैं।
No comments