Recent Posts

Breaking News

ज्वालामुखी के जवान रितेश को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार, बहादुरी के लिए भारत सरकार करेगी सम्मानित

आतंकवादियों के विरुद्ध उनकी बहादुरी के लिए भारत सरकार करेगी सम्मानित, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

नादौन के साथ सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी जांबाज एवं बहादुर सैनिक रितेश शर्मा पुत्र एक्स सूबेदार मेजर ओम प्रकाश शर्मा को आतंकवादियों के विरुद्ध उनकी बहादुरी के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से अलंकृत किया जा रहा है। उन्हें आगामी पहली सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में यह पुरस्कार देंगे। यह सूचना मिलते ही क्षेत्र भर में प्रसन्नता की लहर है। 

रितेश के पिता ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि उनका बेटा 2017 से लेकर 2022 तक लगातार पांच वर्ष तक कश्मीर घाटी में तैनात रहा। इसी दौरान आतंकवादियों के विरुद्ध अदम्य साहस एवं बहादुरी दिखाते हुए उसने सफल ऑपरेशन चलाए जिनके लिए यह पुरस्कार दिया गया है। रितेश ने बताया कि आजकल वह फिर से श्रीनगर में बतौर हवलदार अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

वह 2007 में एसएसबी की मेडिकल कोर में भर्ती हुए थे। रितेश की माता सुदेश, पत्नी अंजलि, भाई अरुण सहित शशि, राकेश शर्मा, रितु, अंकुश, रेणु, रत्न  चंद, भरत चंद, विपिन, वेद प्रकाश आदि ने कहा कि रितेश की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार को गर्व है। मुख्यमंत्री सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक कमलेश ठाकुर सहित कई बड़े नेताओं ने रितेश की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

No comments