Recent Posts

Breaking News

अवैध संबंध छिपाने के लिए मां ने प्रेमी से कराया नाबालिग बेटी का दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Siddharthanagar : मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसने कथित तौर पर अपने प्रेम संबंध को छिपाने के लिए प्रेमी से अपनी नाबालिग बेटी का दुष्कर्म कराया और बाद में प्रेमी के साथ फरार हो गई।

पिता की ओर से दिए गए प्रार्थनापत्र के मुताबिक, उसकी नाबालिग बेटी ने कथित तौर पर मां को एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। बेटी ने इस संबंध में पिता को जानकारी देने की बात कही तो आरोप है कि मां ने अपने प्रेमी से बेटी के साथ भी दुष्कर्म करने के लिए कहा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक ने मां की मौजूदगी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के पिता का कहना है कि घटना के बाद उसने थाने से लेकर पुलिस के आला अधिकारियों तक प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश के बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

No comments