लाइब्रेरी के टॉयेलट की दीवार में छात्राओं को दिखा छेद, झांक कर देखा तो सामने आई मकान मालिक की असलियत
इसके बाद जब उन्होंने उस छेद में झांक कर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनके सामने मकानमालिक की असलियत सामने आई।
दरअसल, मकान मालिक दीवार में छेद कर छात्राओं के अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो बनाताथा। घटना की सूचना पर मकान मालिक को आपत्तिजनक वीडियो बनाने और फोटो खींचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने बताया कि पुस्तकालय के संचालक भरथरी बिंद की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत गोपीगंज थाने में बृहस्पतिवार देर रात प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी रवि शंकर गुप्ता (20) को गिरफ्तार कर लिया गया।
कैसे हुआ खुलासा?
गोपीगंज के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि दयाराम डेहरिया के निवासी बिंद राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर लाला नगर टोल प्लाजा के निकट स्थित लाल बहादुर गुप्ता के मकान में कई साल से डिजिटल पुस्तकालय संचालित कर रहे हैं। पांडेय ने बताया कि तहरीर के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर पुस्तकालय में छात्राओं को शौचालय की दीवार में एक छोटा सा छेद दिखा, जिसके बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने दूसरे छात्रों को इसकी जानकारी दी।
तहरीर में कहा गया है कि छात्रों ने छेद से झांककर देखा तो उन्हें मकान मालिक का कमरा दिखा, जिसके बाद छात्र तुरंत मकान मालिक के कमरे में पहुंचे, जहां आरोपी रवि शंकर गुप्ता मौजूद था। तहरीर के अनुसार छात्रों ने उसका मोबाइल छीनकर देखा, जिसमें छात्राओं की आपत्तिजनक वीडियो और फोटो दिखीं। शिकायत में कहा गया है कि पुस्तकालय संचालक को सूचना मिलते ही पुलिस को खबर दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद वे भी वहां पहुंच गए और हंगामा हुआ।
लाइब्रेरी संचालक ने क्या बताया?
पुस्तकालय संचालक बिंद ने पुलिस को बताया कि मकान मालिक का कमरा और छात्राओं का शौचालय एक दूसरे से सटे हैं। एसएचओ ने बताया कि आरोपी के पास से बरामद मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है और फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कहां-कहां भेजे गए हैं और इन्हें किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या अन्य वेबसाइट पर अपलोड तो नहीं किया गया।
हरियाणा के यमुनानगर जिले में 11 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने बुधवार को सिविल अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। वह कक्षा पांचवी की छात्रा है। इस मामले में अधिकारियों ने बताया कि प्रसव सामान्य तरीके से हुआ और जच्चा-बच्चा दोनों की हालत स्थिर है।
No comments