Recent Posts

Breaking News

मेरी लाश को हाथ न लगाना, पत्नी के फोन में अश्लील वीडियो देखकर पति ने घर छोड़ा` फिर खाया जहर


यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पत्नी के मोबाइल में एक युवक का आपत्तिजनक वीडियो देखने के बाद पति ने आपा खो दिया। इसके बाद पति का पत्नी से झगड़ा हुआ।

पत्नी के काम पर चले जाने के बाद पति घर छोड़कर चला गया। घर से निकलने के बाद युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह जहर खाता दिखाई दे रहा है। इसमें वह अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराते हुए बोल रहा है कि उसकी लाश को हाथ न लगाया जाए। पत्नी ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि पति 11 दिनों से लापता है। वहीं, पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पांडव नगर निवासी महिला ने गुरुवार को सिविल लाइन थाने में बताया कि वह मूल रूप से दरभंगा (बिहार) की रहने वाली है। बताया कि 19 जुलाई को पति ने उसके मोबाइल में एक युवक का नग्न अवस्था का वीडियो देख लिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद वह काम पर चली गई और पति घर से चला गया। शिकायत के मुताबिक घर छोड़ने के बाद पति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वह जहर खाते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद है और उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। महिला ने बताया कि उसने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उधर, सिविल लाइन थाना प्रभारी विश्व ज्योति राय का कहना है कि एक महिला द्वारा पति की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

शादी से इंकार करने पर किशोरी ने पी लिया जहर, मौत

वहीं दूसरी ओर पीलीभीत जिले में 14 वर्षीय हाईस्कूल की छात्रा की जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। करीब 15 दिन तक बरेली के निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत के बाद पूर्व में दर्ज मुकदमे में मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब मुकदमे में और गंभीर धाराएं जोड़े जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। परिजनों के मुताबिक गांव के एक किशोर ने करीब छह माह पहले शादी का भरोसा देकर छात्रा से नजदीकियां बढ़ाईं। परिवार को जानकारी होने पर दोनों पक्षों में बातचीत हुई थी और बालिग होने पर विवाह कराने का आश्वासन दिया गया था। आरोप है कि बाद में आरोपी और उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद छात्रा लगातार मानसिक तनाव में रहने लगी। 13 जुलाई को छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

No comments