Recent Posts

Breaking News

करोड़ों के फ्लैट में मालकिन ने 'मेड' के साथ की ओछी हरकत, पड़ोसी ने खिड़की से रिकॉर्ड किया


हरियाणा में गुरुग्राम से शर्मनाक खबर सामने आई है, यहां एक लग्जरी अपार्टमेंट में घरेलू सहायिका से कथित मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। जिसके बाद घर की मालकिन को गिरफ्तार किया गया।

हालांकि आरोपी महिला को पुलिस ने यह आश्वासन मिलने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया कि वह जांच में सहयोग करेगी। मामले में अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी द्वारा रसोई की खिड़की से रिकॉर्ड किए गए करीब 90 सेकंड के वीडियो के आधार पर महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

करोड़ों के फ्लैट में रहने वाली मालकिन का इतना छोटा दिल

पुलिस ने आगे बताया कि गोल्फ कोर्स रोड स्थित डीएलएफ कैमेलियास में रहने वाली 52 साल की महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसी दूसरे अपार्टमेंट की रसोई की खिड़की से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में महिला अपनी घरेलू सहायिका को रसोई के अंदर बार-बार थप्पड़ मारती और बाल खींचती हुई दिख रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि करोड़ों के फ्लैट में रहने वाली मालकिन की यह छोटी औऱ शर्मनाक हरकत है, जितनी अमीर हैं उतना ही छोटा दिल है। कई का कहना है कि पैसा होने से संस्कार नहीं होते हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार सुशांत लोक थाने की एक टीम ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर वायरल हुए वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेने के बाद जांच शुरू की। बयान में कहा गया है कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना सेक्टर 42 में स्थित कैमेलियास अपार्टमेंट में 24 जुलाई को हुई थी। इसके बाद सुशांत लोक थाने ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला पूछताछ के लिए पेश हुई। गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, 'प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि आरोपी महिला ने जिस महिला की पिटाई की, वह उसकी घरेलू सहायिका थी। पीड़िता ने 27 जुलाई को काम छोड़ दिया था।

काम को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी महिला ने घरेलू सहायिका की पिटाई की थी। मामले में नियमों के अनुसार विस्तृत कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है।' पुलिस सूत्रों के अनुसार, घरेलू सहायिका नेपाल की रहने वाली है और पिछले दो साल से आरोपी महिला के घर पर काम कर रही है। हालांकि, घरेलू सहायिका के एक रिश्तेदार ने बताया कि उसने गुरुग्राम पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रही घरेलू सहायिका अब अपने घर लौट गई है और उसने एक लिखित बयान में सोशल मीडिया से वीडियो हटाने का अनुरोध किया है। हालांकि पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। खैर, इस खबर पर आपकी क्या राय है।

दुष्कर्म से गर्भवती हुई 11 साल की छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म, मां को प्रेग्नेंसी की नहीं था पता

हरियाणा के यमुनानगर जिले में 11 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने बुधवार को सिविल अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। वह कक्षा पांचवी की छात्रा है। इस मामले में अधिकारियों ने बताया कि प्रसव सामान्य तरीके से हुआ और जच्चा-बच्चा दोनों की हालत स्थिर है।

No comments