Recent Posts

Breaking News

प्राइवेटपार्ट में शख्स ने घुसाया जिंदा जोंक, 'चमत्कारी' नुस्खे पर किया भरोसा, जानिए क्या हुआ आगे

दुनियाभर में अंधविश्वास और बिना किसी वैज्ञानिक प्रमाण वाले घरेलू नुस्खों का असर इतना बढ़ गया है कि लोग कई बार अपनी जान तक को खतरे में डाल देते हैं. ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला चीन के हेनान प्रांत के झेंग्झौ शहर (Zhengzhou, China) से सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

यह घटना 23 वर्षीय शख्स झेंग (Zheng) से जुड़ी है. बताया जा रहा है कि वह किसी बीमारी के इलाज के लिए इंटरनेट पर उपाय खोज रहा था. इसी दौरान उसे एक तथाकथित देसी नुस्खे (Folk Remedy) का पता चला, जिसमें दावा किया गया था कि जोंक (Leech) के माध्यम से शरीर के अंदरूनी रोगों को ठीक किया जा सकता है. ऐसे में झेंग ने आव न देखा ताव और इस 'चमत्कारी' नुस्खे पर भरोसा करते हुए एक बड़ा और खतरनाक कदम उठा लिया.

झेंग ने करीब 5 सेंटीमीटर लंबा एक जिंदा जोंक खरीदा. इसके बाद ऑनलाइन बताए गए तरीके से उस जोंक को झेंग ने अपने मूत्रमार्ग (Urethra)के रास्ते शरीर के अंदर डाल दिया. ऐसा करने के कुछ ही समय बाद उसे तेज दर्द महसूस होने लगा और पेशाब आना पूरी तरह बंद हो गया. जोंक मूत्रमार्ग में फंसने के बाद धीरे-धीरे मूत्राशय (Bladder) तक पहुंच गई और वहीं चिपककर खून चूसने लगी. ऐसे में झेंग का दर्द बढ़ता गया और स्थिति बिगड़ती चली गई. जब दर्द बर्दाश्त से बाहर हो गया, तो आखिरकार मजबूरी में उसे स्थानीय अस्पताल के इमरजेंसी विभाग जाना पड़ा. जब उसने डॉक्टरों को पूरी बात बताई, तो वे भी कुछ देर के लिए सोच में पड़ गए. इसके बाद यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने तुरंत अल्ट्रासाउंड किया, जिसमें मूत्राशय के अंदर जोंक की मौजूदगी साफ दिखाई दी.

हालात की गंभीरता को देखते हुए यूरोलॉजी विभाग की टीम ने 'ट्रांसयूरिथ्रल ब्लैडर फॉरेन बॉडी रिमूवल सर्जरी (Transurethral bladder foreign body removal surgery)' करने का फैसला लिया. कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टर्स जोंक को ब्लैडर से बाहर निकालने में सफल हुए, जिसके बाद झेंग को दर्द से राहत मिली और वह सामान्य रूप से पेशाब करने में सक्षम हो सका. झेंग्झौ पीपल्स हॉस्पिटल के यूरोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ शान झोंगजी ने कहा कि इस तरह के मूर्खतापूर्ण हरकतों से मूत्रमार्ग और ब्लैडर को गंभीर नुकसान हो सकता है, जिससे भविष्य में संक्रमण, लगातार दर्द और पेशाब से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. यह घटना साबित करती है कि इंटरनेट पर मिलने वाले हर इलाज पर आंख मूंदकर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है. स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में केवल डॉक्टरों पर ही भरोसा करना चाहिए.

No comments