Recent Posts

Breaking News

जहर देकर बच्चों को मौत के मुंह में धकेला, मां ने भी निगला जहरीला पदार्थ; इलाके में मचा हड़कंप

Bahraich, Mihipurwa : थाना मोतीपुर क्षेत्र के अड़गोड़वा गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने कथित रूप से अपने तीन वर्षीय बेटे यश और एक वर्षीय बेटी बेबी को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया। तीनों की हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लेकर पहुंचे।

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार देर रात शिल्पा देवी (25) और उसके पति मुकेश कुमार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बुधवार सुबह हुई इस घटना के बाद परिवार में अफरातफरी मच गई।
मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद महिला और दोनों बच्चों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। चिकित्सक तीनों की निगरानी कर रहे हैं।

घटना के संबंध में थाने में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस के स्तर से घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

No comments