Viral Video: ट्रेन के दरवाजे पर बैठ बाहर फेंक रहा था कुछ, जब लोगों को पता चली असलियत तो बोले- ऐसे इंसानों की जरूरत है
Man Throw Seeds: पेड़ पौधों की दुनिया में कितनी अहमियत है, ये समझाने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। मगर जहां एक तरफ विकास के नाम पर पेड़ काटे जा रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने इन्हें दोबारा रोपने की जिद ठान रखी है। एक शख्स अनोखे तरीके से बीजों का रोपण करते हैं। विडियो में देखिए।
प्रकृति को अनोखा योगदानकिसी न किसी कंस्ट्रक्शन साइट के नाम पर पेड़ पौधे काटे ही जा रहे हैं। डाउन टू अर्थ की ओर से आई रिपोर्ट पर विश्वास करें तो जुलाई 2023 से मई 2026 तक 28 लाख पौधे काटे गए हैं या इसकी अनुमति ली गई है।
ऐसे में किसी को तो ये जिम्मेदारी लेनी होगी कि इसलिए एक शख्स ने सारा जिम्मा अपने कंधों पर ले लिया है। उन्होंने नए पेड़ उगाने की ठान ली है। उनका ट्रेन से सफर का वीडियो वायरल हो रहा है और प्रेरणा दे रहा है। वो सफर में ही तो ऐसा करते हैं।
बरसात के मौसम में
vetha valli ने ये पोस्ट X पर की है। लिखा गया है कि ये शख्स बरसात में बीज बोने का काम करते हैं। वो ट्रेन में सफर के दौरान ऐसा करते हैं। इस तरह से दूर के इलाकों में बीज पहुंच पाते हैं।
इस वीडियो में ट्रेन के कोच में दरवाजे के किनारे पर एक शख्स बैठा है। उसके पास बीज रखे हैं जिन्हें वो फेंकता चल रहा है। वीडियो देखिए और आप भी ऐसा करिए।
हम कूड़ा फेंकते
इस वीडियो को देखने वाले इस शख्स की तारीफ कर रहे हैं और खुश हैं कि कोई तो ऐसा कर रहा है। एक यूजर ने लिखा है हम भी फेंकते हैं लेकिन बीज नहीं कूड़ा। एक यूजर ने याद दिलाया है कि जिस तरह से विकास के नाम पर पेड़ काटे जा रहे हैं, एक दिन सब कट जाएंगे।
बीज रोपण में रखें याद
बीज रोपण में रखें याद
पेड़ पौधे लगाना आपको भी पसंद है तो इस दौरान कुछ बातें याद रखें-
-कुछ बीजों को पनपने के लिए रोशनी की जरूरत होती है। इसलिए ऐसे बीजों को मिट्टी में डालकर मिट्टी से ढकना नहीं चाहिए। -कुछ पौधों के बीज बड़े होते हैं। कद्दू और लौकी के ऐसे बीजों को बोते हुए इनकी मोटाई से दोगुने गहरे गड्ढे करने पड़ते हैं। इसमें बीज रखकर मिट्टी से अच्छे से ढकिए।
-पतली मिट्टी की परत की भी कुछ बीजों में जरूरत होती है। ये आकार में छोटे होते हैं, इनको मिट्टी में रखकर बहुत थोड़ी मिट्टी ही डालनी होती है।
- बीज बोने के बाद पानी बहुत प्रेशर से ना डालें। इससे बीजे बाहर आ जाते हैं और पनप नहीं पाते हैं।

No comments