Recent Posts

Breaking News

कम उम्र में बाल सफेद, छोटी उम्र में मां बनेंगी कन्याएं, कलियुग में मानवता का ऐसा होगा हाल, विष्णु पुराण की रहस्यमयी भविष्यवाणियां कर देंगी हैरान

 

k

Vishnu Puran Me Kaliyug ke Bare Mein Bhavishyavaniya: हर युग की अपनी एक खास पहचान रही है। जैसे त्रेतायुग में भगवान राम का जीवन प्रमुख रहा, वहीं द्वापर युग को महाभारत के लिए जाना जाता है।

अब हम जिस युग में जी रहे हैं, वह है कलियुग। पौराणिक ग्रंथों में कलियुग को 'अधर्म का युग' बताया गया है। विष्णु पुराण, महाभारत और अन्य कई धार्मिक ग्रंथों में कलियुग से जुड़ी कई भविष्यवाणियां की गई हैं। इन भविष्यवाणियों को पढ़कर कभी-कभी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अगर ये सब सच हुआ तो दुनिया का हाल बेहद बुरा होने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं कलियुग की सबसे खतरनाक भविष्यवाणियों के बारे में।

कलियुग में बलवान ही सबका राजा होगा

विष्णु पुराण के अनुसार, कलियुग में ताकतवर ही सबका मालिक बनेगा। ताकत का मतलब सिर्फ शारीरिक शक्ति नहीं, बल्कि धन, प्रसिद्धि और अधिकार भी ताकत की पहचान बन जाएंगे। जिसके पास पैसे होंगे, वही समाज में ऊंचा समझा जाएगा। जाति-पाति, परिवार की प्रतिष्ठा जैसी बातें खत्म हो जाएंगी। पैसे और ताकत के दम पर कोई भी किसी से शादी कर पाएगा।

12 साल की उम्र में सफेद बाल और बीमारी

आजकल लोगों में जवानी में ही बाल सफेद होने लगते हैं, लेकिन विष्णु पुराण कहता है कि कलियुग के आखिरी समय में 12 साल की उम्र में ही बच्चों के बाल सफेद होने लगेंगे। 20 साल की उम्र तक आते-आते शरीर में इतनी बीमारियां हो जाएंगी कि इंसान जल्दी मरने लगेगा। उस समय लंबी उम्र पाना बहुत मुश्किल होगा।

कलियुग में घट जाएगी इंसानों की उम्र

पुराने युगों में इंसान सैकड़ों साल तक जिया करते थे। महाभारत में भीष्म पितामह की उम्र 150 साल से ज्यादा बताई गई है। श्रीकृष्ण की आयु लगभग 125 वर्ष थी। रामायण में भगवान राम का लंबा जीवन बताया गया है। लेकिन कलियुग में धीरे-धीरे उम्र घटती जाएगी। विष्णु पुराण कहता है कि अंत में इंसानों की औसत उम्र सिर्फ 12 से 20 साल रह जाएगी।

आंखें होंगी कमजोर और आकार छोटा

विष्णु पुराण की भविष्यवाणी के मुताबिक, कलियुग के अंतिम दौर में इंसानों की आंखें बहुत छोटी हो जाएंगी। आंखों की रोशनी इतनी कमजोर होगी कि लोग पास बैठे व्यक्ति को भी ठीक से नहीं देख पाएंगे। इससे लोगों का आपसी जुड़ाव और रिश्ता भी कमजोर होता चला जाएगा।

​कलियुग में 6 वर्ष की कन्याएं और 8-9 वर्ष के बालक पैदा करेंगे संतान

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि कलियुग में बच्चों की उम्र में ही संतान उत्पन्न करने की क्षमता आ जाएगी। 6 साल की बच्चियां और 8-9 साल के लड़के मां-बाप बन जाएंगे। इससे प्रकृति का संतुलन पूरी तरह बिगड़ जाएगा। समाज में रिश्तों की पहचान ही खत्म हो जाएगी।

मनुष्य की लंबाई रह जाएगी सिर्फ कुछ इंच

आज इंसानों की औसत लंबाई 5 से 6 फीट के आसपास होती है। लेकिन विष्णु पुराण बताता है कि जैसे-जैसे कलियुग खत्म होने लगेगा, मनुष्य की लंबाई भी कम होती जाएगी। एक समय ऐसा आएगा जब इंसानों की औसत लंबाई सिर्फ 4 इंच रह जाएगी। यानी इंसान खिलौनों की तरह छोटे हो जाएंगे।

No comments