तेलंगाना में दिल दहला देने वाली वारदात: पालतू कुत्ते के शौच करने पर हुए मामूली विवाद में युवक की चाकू गोदकर हत्या

Telangana : तेलंगाना के खम्मम शहर से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पालतू कुत्ते के शौच करने जैसी मामूली सी बात पर उपजे विवाद ने एक 24 वर्षीय बेकसूर युवक की जान ले ली। इस क्षणिक गुस्से और अमानवीय वारदात के बाद से रंगनायकुला गुट्टा इलाके के निवासी पूरी तरह स्तब्ध और सहमे हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
ऑटो के पास शौच करने पर हुई थी तीखी बहस
यह सनसनीखेज वारदात खम्मम थ्री टाउन पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रंगनायकुला गुट्टा इलाके की है। 24 वर्षीय मृतक दांडेती श्रीनाथ पेशे से फ्लेक्सी बोर्ड लगाने (फ्लेक्सी वर्कर) का काम करता था। बीती गुरुवार रात करीब 10:30 बजे वह अपने घर के पास खड़ी एक ऑटो के अंदर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसी इलाके का रहने वाला 28 वर्षीय वेमुला मधु अपने पालतू कुत्ते को सड़क पर टहला रहा था। तभी अचानक वह कुत्ता उसी ऑटो के ठीक पास शौच कर बैठा, जहां श्रीनाथ बैठा हुआ था। ऑटो के पास गंदगी होते देख श्रीनाथ ने मधु पर कड़े शब्दों में आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और बात तीखी बहस तक पहुंच गई।
गुस्से में आकर घर से चाकू लाया आरोपी, ताबड़तोड़ किए 5 वार
मामूली बात पर शुरू हुई बहस से गुस्से में आगबबूला होकर आरोपी वेमुला मधु तुरंत पास में ही स्थित अपने घर भागा और वहां से एक तेजधार चाकू उठा लाया। उसने बिना कोई मौका दिए या सोचे-समझे श्रीनाथ पर ताबड़तोड़ 5 बार चाकू से घातक वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद श्रीनाथ अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागा, लेकिन कुछ ही दूरी पर स्थित एक नहर के पास वह खून से लथपथ होकर नीचे गिर गया और बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने जब चीख-पुकार सुनी तो वे तुरंत मौके पर दौड़े और बदहवास हालत में उसे खम्मम के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस बोली: “न कोई पुरानी दुश्मनी थी, न नशा… सिर्फ पल भर के गुस्से का नतीजा”
घटना की सूचना मिलते ही थ्री टाउन पुलिस दल-बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मौके से अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भिजवा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए खम्मम के एसीपी (ACP) ने बताया कि मृतक श्रीनाथ और आरोपी मधु के बीच न तो पहले से कोई पहचान थी और न ही किसी तरह की पुरानी रंजिश थी। शुरुआती जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि घटना के समय आरोपी या मृतक के गांजा या किसी अन्य नशीले पदार्थ के प्रभाव में होने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। यह पूरी वारदात महज कुत्ते के शौच को लेकर हुए अचानक और क्षणिक गुस्से का बेहद दुखद नतीजा थी। पुलिस ने कई विशेष टीमों का गठन कर दिया है और फरार आरोपी वेमुला मधु की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही
No comments