शराब पीने के बाद पार्टी में ही युवक ने कर दी गर्लफ्रेंड से 'डिमांड', टॉयलेट के पास कर दिया कांड।
इसके बाद युवती (प्रेमिका) ने बॉयफ्रेंड कमलेश कुमार मीणा को गला दबाकर मार डाला. कमलेश शराब के नशे में धुत था इसलिए विरोध भी नहीं कर पाया. ऐसे में उसकी मौके पर ही यानी पार्टी स्थल पर ही मौत हो गई.
कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने हत्याकांड की जानकारी देते हुए बताया कि संचुरी की गडार में 20 मार्च 2026 को कमलेश मीणा के युवक का शव मिला था, जबकि पास ही उसकी मोटरसाइकिल पड़ी थी. कमलेश मीणा मूल रूप से राईखेड़ा चेचट का निवासी था. परिजन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शव पूरी तरह से नग्न अवस्था में मिला था और उसकी गला दबाकर हत्या करने का शक भी जताया गया था. भाई सुरेश ने दर्ज शिकायत में जानकारी दी थी कि कमलेश अक्सर अपनी प्रेमिका (युवती) के यहां पर जाता था.
सख्ती से की पूछताछ तो कबूला जुर्म
कमलेश कुमार मीणा की प्रेमिका साफ-सफाई का काम करती है. इस मामले में पहले मृग दर्ज किया गया था. जांच पड़ताल के दौरान इस हत्याकांड में प्रेमिका शामिल होने की बात सामने आई है. पुलिस टीम लगातार कई महीनों से उसकी तलाश में थी. पिछले दिनों प्रेमिका को मोडक थाना के कुकड़ाखान से डिटेन किया गया था. इसके बाद थाने पर लाकर पूछताछ की गई और इस मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. शुरुआत में वह मना करती रही, लेकिन सबूत और इलेक्ट्रॉनिक सबूत दिखाए गए तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली.
पार्टी में हुआ था जमकर झगड़ा
प्रेमिका ने बताया कि दोनों के बीच शराब पार्टी के बाद अनैतिक संबंध की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था. यिसके बाद ही युवती (प्रेमिका) ने कमलेश कुमार का गला दबाकर हत्या कर दी. प्रेमिका ने यह भी जानकारी दी कि दोनों के बीच करीब 10 साल से प्रेम संबंध चल रहा था. महिला ने हत्या भी शराब पार्टी के बाद की, जिसमें संबंध बनाने को लेकर विवाद हो गया था. इसको लेकर जमकर झगड़ा हुआ और मौका मिलते ही प्रेमिका ने गला दबाकर कमलेश को मार डाला.
अनैतिक संबंध पर भड़क गई थी प्रेमिका
जांच में पुलिस ने आरोपी महिला (प्रेमिका) का घटना में संलिप्तता सामने आई थी. जिसके बाद रास्ते में आने वाले सभी सीसीटीवी कैमरा को खंगाला था.इसमें प्रेमी-प्रेमका का घटना स्तर पर मौजूद होना सामने आया. इसके अनुसंधान में यह भी पता चला कि दोनों के बीच शराब पार्टी के बाद अनैतिक संबंध की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था. जिसके बाद ही महिला (प्रेमिका) ने कमलेश कुमार का गला दबाकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड कमेलश कुमार मीणा से शादी के लिए कहा तो वह ठीकठाक जवाब देने की बजाय संबंध बनाने की जिद करता रहा. इस पर प्रेमिका को गुस्सा आ गया.
No comments