मां बनी हत्यारी, आखिर क्यों 1 साल के मासूम बच्चे को पानी से भरे गड्ढे में फेंका?

नालंदाः बिहार के नालंदा से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई. जहां एक महिला ने अपने 1 साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी. उसने आधी रात के समय बच्चे को घर के पास पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया.
चुपचाप आकर घर में पति से दूर सोती रही. जब पति को काफी देर तक बच्चा नजर नहीं आया. तब उसने महिला से जोर देकर पूछा, जिसके बाद पुलिस की खबर की गई. पुलिस ने आरोपी मां को अरेस्ट कर लिया. घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है.
पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने बेटे को पानी से भरे गहरे गड्ढे में फेंक दिया. इसके बाद बच्चे की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई. मृत बच्चे की पहचान रोशन कुमार के रूप में हुई है. वह पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के काजीबीघा गांव के रहने वाले रवि बिंद का बेटा था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बच्चे के शव को बरामद किया. इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई.
आखिर क्यों उठाया इतना बड़ा कदम?
बच्चे के पिता रवि बिंद ने पुलिस को आवेदन दिया. आवेदन के आधार पर उसकी मां ललिता देवी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. अब उससे पूछताछ की जा रही है. महिला के पति ने बताया कि दोनों के बीच अनबन चल रही थी. वह महिला के मायके जा रहा था. इस बात से महिला नाराज थी ऐसे में दोनों के बीच कलेश हुआ था.
पुलिस जांच में जुटी
चिकसौरा थानाध्यक्ष गौरव सिद्धू ने बताया कि पिता के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है. आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस अब घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह सामने आ सकेगी.
No comments