बीवी सुनीता को छोड़ रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग बप्पा के दरबार पहुंचे 'हीरो नंबर 1', जमकर हो रहे ट्रोल; फैंस बोले- 'बुद्धि भ्रष्ट हो गई इनकी...'

हिंदी सिनेमा के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा एक बार फिर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया और खबरों में छाए हुए हैं. हाल ही में गोविंदा मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के पंडाल में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे.
यहां उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की और आरती में हिस्सा लिया. हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान खींचने इस बात ने खींचा कि गोविंदा वहां अकेले नहीं पहुंचे थे, बल्कि उनके साथ उनकी अपकमिंग फिल्म की को-स्टार रानी स्वर्णकार भी नजर आईं. दोनों के दर्शन का वीडियो इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.
पंडाल में गोविंदा और रानी स्वर्णकार की एंट्री होते ही वहां मौजूद फैंस और मीडिया के कैमरों की नजरें उन्हीं पर टिक गईं. दर्शन करने के बाद जैसे ही दोनों बाहर निकलने लगे, गोविंदा ने हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए अपने तमाम चाहने वालों का अभिवादन स्वीकार किया. पंडाल में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी, जिसको देखते हुए उनकी कड़ी सिक्योरिटी टीम ने उन्हें और रानी को सुरक्षित बाहर निकाला. गोविंदा ने इसी साल जुलाई में रानी को अपनी नई आने वाली फिल्म 'रूपा' की लीड एक्ट्रेस के तौर पर मीडिया से रूबरू करवाया था, तभी से दोनों चर्चा में हैं.
एयरपोर्ट पर साथ दिखे तो भड़क उठीं सुनीता
खुद गोविंदा के फैंस दोनों को साथ देखकर हैरान हैं और जमकरा खरी-खोटी सुना रहे हैं. लालबागचा राजा के पंडाल से पहले गोविंदा और रानी स्वर्णकार को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर भी एक साथ स्पॉट किया गया था. दोनों को लगातार यूं साथ घूमते देखकर पैपराजी ने जब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा से सवाल किया, तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. सुनीता ने मीडिया के सामने बेहद तल्ख अंदाज में अपनी भड़ास निकाली थी. उन्होंने गोविंदा पर चीटिंग करने के गंभीर आरोप लगाते हुए सीधे तौर पर कहा कि अब चीजें उनके बर्दाश्त से बाहर हो चुकी हैं.
'विनाश काले विपरीत बुद्धि' - सुनीता का तीखा वार
सुनीता के इस तीखे बयान ने पूरे बॉलीवुड गलियारे में सनसनी फैला दी है. सुनीता ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'आपने वो कहावत तो जरूर सुनी होगी, 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'. असल में उनकी मति पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है और यही वजह है कि वो आजकल ये सब हरकतें कर रहे हैं. अब मैं इस पर ज्यादा क्या ही बोलूं'. सुनीता के इन कड़े शब्दों से ये साफ जाहिर हो रहा है कि उनके और गोविंदा के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. सुनीता की ओर से लगाए गए खुलेआम आरोपों ने गोविंदा के फैंस को भी हैरान कर दिया.
'अब उनके फैंस और मीडिया ही जवाब दें'
इसके बाद खुद गोविंदा ने भी अपनी बात रखी थी. सुनीता ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए आगे कहा, 'ये सवाल असल में मुझे गोविंदा के उन फैंस से पूछना चाहिए जो मुझे हमेशा गलत समझते हैं. जब भी मैं कोई बात खुलकर बोलती हूं तो लोग मुझे ही उल्टा ट्रोल करने लगते हैं. अब जब सच सबके सामने आ रहा है, तो मैं चाहती हूं कि गोविंदा के फैंस और मीडिया खुद इस बात का जवाब दें. मुझसे अब इस बारे में कुछ भी मत पूछिए क्योंकि मुझे इन सब चीजों में अब बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं बची है'. सुनीता के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.
37 साल पुराना रिश्ता और परिवार की सिचुएशन
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी. दोनों की शादी को करीब 37 साल से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है और बॉलीवुड में इनकी जोड़ी काफी मजबूत मानी जाती रही है. इस कपल के दो बच्चे हैं, बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा. दोनों बच्चे भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं. इतनी लंबी शादीशुदा जीवन के बाद परिवार में इस तरह का विवाद और चीटिंग के आरोपों का सामने आना फैंस के लिए काफी दुखद है. अब देखना ये होगा कि इस पूरे मामले और सुनीता के बयानों पर गोविंदा अपनी क्या सफाई देते हैं.
No comments