Recent Posts

Breaking News

मौसी के अंतिम संस्कार से लौटते समय 21 साल के भतीजे की मौत, परिवार का इकलौता बेटा था, CCTV में कैद हुआ हादसा

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में मौसी के अंतिम संस्कार से लौटते समय एक युवक एक्सीडेंट का शिकार हो गया। इस घटना में युवक की मौत हो गई।

death- India TV Hindi

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मौसी के अंतिम संस्कार से लौट रहे 21 साल के भतीजे का भयानक एक्सीडेंट हो गया और उसकी भी मौत हो गई। इस भयानक एक्सीडेंट का सीसीटीवी भी सामने आया है। 

क्या है पूरा मामला?

टाउन हॉल फ्लाईओवर पर ये भयानक एक्सीडेंट हुआ। इसमें मौसी के अंतिम संस्कार से लौटते समय 21 साल के लड़के की मौत हो गई। छत्रपति संभाजीनगर में टाउन हॉल फ्लाईओवर पर देर रात ये घटना घटी।

युवक अपनी बाइक से लौट रहा था, अचानक बाइक कंट्रोल से बाहर हो गई, जिससे यह जानलेवा एक्सीडेंट हुआ। मरने वाले युवक की पहचान पैठण गेट के पास खोकड़पुरा के रहने वाले 21 साल के मोहम्मद जीशान मोहम्मद अली के रूप में हुई है।

मृतक लड़का अपने परिवार का इकलौता बेटा था। अंतिम संस्कार से लौटते समय उसकी दुखद मौत ने उसके परिवार और आस-पास के लोगों को सदमे में डाल दिया है। 

आज ही गोदिंया के पास भी भीषण एक्सीडेंट, 6 की मौत

आज ही महाराष्ट्र के गोंदिया के पास भी भीषण सड़क हादसा हुआ था। बोलेरो-ट्रक की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई थी और 7 लोग घायल हुए थे। ये घटना इतनी भयानक थी कि शव गाड़ियों में फंस गए थे और गैस कटर से शवों को बाहर निकालना पड़ा था। 

ये घटना महाराष्ट्र को मध्य प्रदेश से जोड़ने वाले गोंदिया-बालाघाट राज्य महामार्ग पर सोमवार देर रात हुई थी। अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही मजदूरों से भरी बोलेरो गाड़ी में टक्कर मार दी थी,जिसमें बोलेरो गाड़ी पूरी तरह खत्म हो गई थी और 3 वर्षीय मासूम बालक समेत 6 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे में 7 लोग घायल भी हो गए थे। इस हादसे में घायल राजेंद्र शिवचरण पंधारे (निवासी पिपलगांव खुर्द, किरनापुर , जिला बालाघाट) के बयान के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

गौरतलब है कि सड़कों पर आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं, जिसमें चालक द्वारा वाहन को सही से नहीं चलाने की वजह से कई बार लोगों की जान जाती है। 

No comments