Recent Posts

Breaking News

दिल्ली में 7 साल की बच्ची से रेप, आरोपी हिरासत में; पुलिस चौकी पर हंगामा..

 

दिल्ली में 7 साल की बच्ची से रेप, आरोपी हिरासत में; पुलिस चौकी पर हंगामा


दिल्ली में देशबंधु गुप्ता रोड थाना क्षेत्र के किशनगंज इलाके में एक 7 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.


लोगों के भारी हंगामें के बीच आरोपी के खिलाफ POCSO Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग चौकी पर जमा हो गए और चौकी का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी. लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फांसी की मांग की. स्थिति को देखते हुए इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. सेंट्रल जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया.

पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और परिजनों के बयान के आधार पर पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है.

आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

पुलिस ने बताया कि यह घटना शिदिपुरा पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में आती है, जो देशबंधु गुप्ता रोड पुलिस स्टेशन से जुड़ी है. सोमवार को शाम लगभग 6:30 बजे, स्थानीय लोग सात साल की पीड़िता और उसके परिवार के साथ शिदिपुरा पुलिस चौकी पहुंचे. वो आरोपी को पकड़कर अपने साथ लाए थे.

कानूनी कार्रवाई की मांग

पुलिस ने आरोपी की पहचान दिल्ली के किशनगंज इलाके के रहने वाले 34 साल के अंकित के तौर पर की. स्थानीय लोगों का हवाला देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी को किशनगंज इलाके में लड़की का यौन उत्पीड़न करते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर स्थानीय पुलिस चौकी ले जाया गया. भीड़ ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की.

घटना के बाद इलाके में तनाव

घटना की खबर के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया. बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी पुलिस चौकी पर जमा हो गए, परिसर को घेर लिया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नारे लगाने लगे. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भारी सुरक्षा बल तैनात किया.

No comments