Recent Posts

Breaking News

सोती थी पति के साथ, लेकिन दिल था किसी और के पास. शादी के 8 साल बाद शख्स ने प्रेमी से करा दी पत्नी की शादी

Jharkhand: सोती थी पति के साथ, लेकिन दिल था किसी और के पास. शादी के 8 साल बाद शख्स ने प्रेमी से करा दी पत्नी की शादी

Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी आठ साल पुरानी शादीशुदा जिंदगी को खत्म करते हुए पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी.

इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और पूरे मामले की चर्चा होती रही. जानकारी के मुताबिक, विनोद मंडल की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी. विनोद ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी पत्नी की सोशल मीडिया के जरिए बिहार के बाखरपुर गांव निवासी गोलू कुमार से बातचीत शुरू हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनका प्रेम संबंध बन गया.

विनोद के मुताबिक, उसने कई बार पत्नी और उसके प्रेमी को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों अपने फैसले पर कायम रहे. दूसरी ओर, लड़की के परिवार वाले भी दोनों के रिश्ते और शादी के लिए तैयार हो गए. पत्नी की इच्छा को देखते हुए विनोद ने भी उसकी शादी प्रेमी गोलू कुमार से कराने का फैसला किया.

दोनों ने साथ रहने की बात कही

इसके बाद गुरुवार को स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई. शादी के दौरान काफी संख्या में लोग जुटे रहे. विवाह के बाद नवविवाहित जोड़े ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा और आपसी सहमति से शादी की है. दोनों ने साथ रहकर आगे का जीवन बिताने की बात कही.

गोलू कुमार ने बताया कि उसके माता-पिता भी इस रिश्ते के लिए राजी हैं. उसने कहा कि वह अपनी पत्नी को अपने साथ रखेगा और दोनों मिलकर अपना जीवन आगे बढ़ाएंगे.

इलाके में चर्चा का विषय बना मामला

आठ साल पुराने वैवाहिक रिश्ते के बाद पति द्वारा पत्नी की उसके प्रेमी से शादी कराए जाने का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.

No comments