Recent Posts

Breaking News

8th Pay Commission: दिवाली से पहले कर्मचारियों-पेंशनर्स को मिल सकता है तोहफा, DA में 4% बढ़ोतरी की तैयारी, कब होगा ऐलान

8th Pay Commission: दिवाली से पहले कर्मचारियों-पेंशनर्स को मिल सकता है तोहफा, DA में 4% बढ़ोतरी की तैयारी, कब होगा ऐलान


केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते यानी DA की अगली बढ़ोतरी का इंतजार है. फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को मूल वेतन का 60% महंगाई भत्ता मिल रहा है. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू हुई थी.


अब अगला बदलाव 1 जुलाई 2026 से होना है. मौजूदा AICPI-IW यानी All India Consumer Price Index for Industrial Workers के आधार पर अनुमान है कि इस बार DA में 3 से 4% की बढ़ोतरी हो सकती है और यह 63% या 64% तक पहुंच सकता है.

DA बढ़ने का सीधा असर कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन पर पड़ता है. यही वजह है कि करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और करीब 65 लाख पेंशनभोगी अब सरकार की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं. DA में बढ़ोतरी से महंगाई के बीच कर्मचारियों को थोड़ी अतिरिक्त आर्थिक राहत मिलती है. पेंशनभोगियों के लिए इसी तरह की बढ़ोतरी को डीआर कहा जाता है. आमतौर पर केंद्र सरकार साल में दो बार DA में बदलाव करती है. ये बदलाव जनवरी और जुलाई से लागू होते हैं, जबकि इसकी घोषणा बाद में की जाती है.

AICPI के आंकड़ों से तय होता है DA

महंगाई भत्ता तय करने में AICPI-IW के आंकड़ों की अहम रोल होता है. इन आंकड़ों से यह देखा जाता है कि रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में कितना बदलाव हुआ है. इसी आधार पर DA में बढ़ोतरी का फैसला किया जाता है. जनवरी 2026 में केंद्र सरकार ने DA को 58% से बढ़ाकर 60% किया था. यह फैसला अप्रैल में घोषित किया गया था, लेकिन इसका लाभ 1 जनवरी 2026 से मिला. इस बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों के साथ पेंशनभोगियों को भी फायदा हुआ. अब जुलाई 2026 के लिए नए DA का इंतजार है. हालांकि, अंतिम प्रतिशत सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही तय माना जाएगा.

जुलाई में 3 से 4% बढ़ सकता है DA

मौजूदा आंकड़ों के आधार पर जुलाई 2026 से DA में 3 से 4% तक की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है. अगर सरकार 3% की बढ़ोतरी करती है तो DA 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा. वहीं, 4% बढ़ोतरी होने पर यह 64% तक पहुंच सकता है. हालांकि, सरकार ने अभी तक इस पर आधिकारिक फैसला नहीं लिया है.

इसका मतलब है कि कर्मचारी के बेसिक सैलरी पर मिलने वाला महंगाई भत्ता बढ़ जाएगा. उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹50,000 है, तो 60% DA के हिसाब से उसे ₹30,000 DA मिलता है. 63% होने पर यह ₹31,500 और 64% होने पर ₹32,000 हो जाएगा. हालांकि, वास्तविक सैलरी में बदलाव दूसरे भत्तों और नियमों पर भी निर्भर करेगा.

कई राज्यों ने भी बढ़ाया महंगाई भत्ता

केंद्र के बाद कई राज्य सरकारों ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA में बढ़ोतरी की है. आंध्र प्रदेश ने दो लंबित किस्तों को मंजूरी देकर कुल 4.55% की बढ़ोतरी की है. अरुणाचल प्रदेश और असम ने DA को 58% से बढ़ाकर 60% किया है. बिहार में अलग-अलग वेतन आयोगों के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है. ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA में 2% की बढ़ोतरी कर इसे 60% किया है. महाराष्ट्र ने पुराने DA के बकाये के भुगतान को मंजूरी दी है. वहीं, पश्चिम बंगाल ने अक्टूबर 2026 से DA में बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

DA बढ़ने से सिर्फ सैलरी नहीं बढ़ती

महंगाई भत्ता बढ़ने का असर सिर्फ हर महीने मिलने वाली सैलरी तक सीमित नहीं रहता. कई मामलों में DA का इस्तेमाल PF, पेंशन और दूसरे लाभों की कैलकुलेशन में भी होता है. इसलिए DA में बढ़ोतरी से कर्मचारियों के लंबे समय के वित्तीय लाभ पर भी असर पड़ सकता है. फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजर सरकार के अगले ऐलान पर है. जुलाई 2026 से लागू होने वाले DA पर ऐलान की तारीख अभी साफ नहीं है.

No comments