Recent Posts

Breaking News

Alert Alert Alert: 4 सितंबर को बंद रहेगी यूपीआई सर्विस! कैश का कर लें इंतजाम

 

UPI Payment Alert: 4 सितंबर को बंद रहेगी यूपीआई सर्विस! कैश का कर लें इंतजाम


गर आप अपने दिनभर के छोटे-बड़े खर्चों के लिए यूपीआई (UPI Payments) का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। 4 सितंबर यानी कि शुक्रवार को एक खास वजह से

इस वजह से आम लोगों को पेमेंट करते समय थोड़ी-बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इस संभावित परेशानी से बचने के लिए सलाह दी जा रही है कि आप पहले से कुछ कैश निकालकर अपने पास रख लें। आइए जानते हैं कि आखिर किस बैंक का यूपीआई बंद रहने वाला है और यह सर्विस दोबारा कब तक चालू हो पाएगी।

किस बैंक का यूपीआई रहेगा बंद?

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने यह आधिकारिक ऐलान किया है कि 4 सितंबर 2026 को उनके सिस्टम में मेंटेनेंस कार्य की वजह से यूपीआई के जरिए लेनदेन नहीं हो पाएंगे।

बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, 4 सितंबर 2026 को रात 12:15 बजे से लेकर रात 1:00 बजे तक यूपीआई सर्विस पूरी तरह से काम नहीं करेगी। यानी कुल 45 मिनट के लिए आप एसबीआई (SBI Payments) के माध्यम से किसी भी तरह का यूपीआई पेमेंट नहीं कर पाएंगे। हालांकि, बैंक ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर मेंटेनेंस का काम समय से पहले खत्म हो जाता है, तो इस सेवा को तय समय से पहले ही दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।

किस तरह के पेमेंट नहीं हो पाएंगे?

बैंक के अनुसार, जिन 45 मिनट के दौरान यूपीआई सेवाएं बाधित रहेंगी, उस समय आप एसबीआई अकाउंट के जरिए बड़े पेमेंट नहीं कर पाएंगे। हालांकि, राहत की बात यह है कि उस दौरान भी आप UPI Lite सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। UPI Lite के जरिए बिना पिन डाले ₹1,000 तक का छोटा पेमेंट बेहद आसानी से किया जा सकेगा। आपको बता दें कि इस दौरान आप अपने UPI Lite वॉलेट में अधिकतम ₹5,000 तक की राशि रख सकते हैं।

क्या UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज?

पिछले कई दिनों से बाजार में यह चर्चा जोरों पर है कि सरकार यूपीआई ट्रांजैक्शन पर MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) लगाने की तैयारी कर रही है, जिसका नोटिफिकेशन सितंबर के मध्य तक जारी हो सकता है। हालांकि, सरकार ने इस पर पहले ही स्थिति साफ कर दी है कि आम जनता को इसके लिए कोई भी अतिरिक्त चार्ज देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह चार्ज केवल बड़े व्यापारियों और मर्चेंट्स पर ही लागू किया जाएगा।

यूपीआई से कितना कर सकते हैं ट्रांजेक्शन?

एसबीआई यूपीआई की सीमाओं की बात करें तो आम तौर पर एक सामान्य यूजर 1 दिन में अधिकतम ₹1 लाख तक का लेनदेन कर सकता है। हालांकि, कुछ विशेष श्रेणियों में यह सीमा काफी अधिक रखी गई है। उदाहरण के लिए, कैपिटल मार्केट और इंश्योरेंस के क्षेत्र में आप ₹2 लाख तक का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं, जबकि आईपीओ (IPO), सरकारी टैक्स और स्कूल-कॉलेज की फीस जमा करने के लिए यह लिमिट ₹5 लाख तक निर्धारित की गई है।

No comments