Recent Posts

Breaking News

Bank Holiday: आज बुधवार 23 सितंबर को इन जगहों पर बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday: आज बुधवार 23 सितंबर को इन जगहों पर बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी है छुट्टी


Bank Holiday Today, 23 September 2026: अगर आपको आज यानी 23 सितंबर को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो ब्रांच जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद हैं।


भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 23 सितंबर को पूरे देश में बैंकों की छुट्टी नहीं है। हालांकि, आज कुछ खास शहरों में स्थानीय अवकाश के कारण बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि बैंक हॉलिडे का असर मुख्य रूप से बैंक की ब्रांचों पर होता है। ATM और डिजिटल बैंकिंग सर्विस आम तौर पर उपलब्ध रहती हैं।

जम्मू-कश्मीर में आज बैंक बंद

  • RBI के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 23 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे। जम्मू और श्रीनगर समेत कई इलाकों में सार्वजनिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक इस दिन काम नहीं करेंगे।
  • RBI के मुताबिक, यह छुट्टी महाराजा हरि सिंह जी की जयंती के अवसर पर है। महाराजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर रियासत के अंतिम शासक महाराजा थे। वह डोगरा राजवंश से संबंधित थे। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक एवं राजपत्रित अवकाश रहता है।
  • बैंक ब्रांचों के साथ-साथ आज यहां स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय भी बंद रहते हैं।

दिल्ली, यूपी, बिहार समेत बाकी राज्यों में बैंक खुले

  • 23 सितंबर की छुट्टी पूरे भारत में लागू नहीं है। यानी जम्मू-कश्मीर के बाहर ज्यादातर राज्यों में बैंक अपनी सामान्य दिनों के अनुसार खुले रहेंगे।
  • इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात और झारखंड जैसे राज्य शामिल हैं।
  • इसलिए अगर आप इन राज्यों में बैंक की शाखा में जाने वाले हैं, तो सामान्य बैंकिंग समय के दौरान अपना काम करा सकते हैं।

बैंक बंद है तो भी ऑनलाइन काम जारी रहेगा

किसी इलाके में बैंक बंद होने का मतलब यह नहीं है कि पूरी बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। इस दौरान ATM, कैश रिसाइक्लर, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और डेबिट-क्रेडिट कार्ड से भुगतान जैसी डिजिटल सर्विस सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, जिस काम के लिए बैंक में व्यक्तिगत रूप से जाना जरूरी है, उसे स्थानीय बैंक अवकाश खत्म होने के बाद करना होगा।

सितंबर में अभी और कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?

बैंक की छुट्टियां राज्य और शहर के स्थानीय त्योहारों या आयोजनों के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए अगर आपका काम जरूरी है, तो बैंक जाने से पहले अपने स्थानीय ब्रांच के खुले रहने की पुष्टि कर लेना बेहतर है। RBI के सितंबर 2026 के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, इस महीने कुछ और दिनों में भी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी:-

  • 23 सितंबर: जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 सितंबर: गंगटोक में इंद्रजात्रा के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
  • 26 सितंबर: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 सितंबर: रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

No comments