Recent Posts

Breaking News

मेरे मम्मा-पापा के साथ... निशु आजाद के घर के बाहर खड़े हैं कौन लोग? कहा- अब तो हद हो गई.

 

मेरे मम्मा-पापा के साथ... निशु आजाद के घर के बाहर खड़े हैं कौन लोग? कहा- अब तो हद हो गई



गाजियाबादः दलित छात्रा निशु आजाद ने पूरे विवाद के बीच अब अपने और परिवार के लोगों की सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई है. निशु ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए सुरक्षा की मांग की है. निशु ने शेयर किए गए वीडियो में कहा, 'अब तो हद ही हो गई है.


मुझे धमकी देने के साथ-साथ मेरे घर के सामने खड़े होकर, चिल्ला-चिल्लाकर मुझे देखकर उकसाने की कोशिश कर रहे हैं और आपस में बात करते हुए एक-दूसरे से कह रहे हैं, चिल्लाकर की हां हम हैं बीजेपी सपोर्टर. कौन हमारा क्या कर लेगा. हां हम हैं आरएसएस वाले. कोई हमारा कुछ नहीं कर सकता.

और ये बात उन्होंने तब कही जब उन्हें पता चला कि मैं यहां रहती हूं. उन्होंने जब विनोद झाकड़ भैया को जाते हुए देखा तब. और बोल रहे थे कि भाई तू किससे डर रहा है. मतलब अब मेरी फैमिली की सुरक्षा कौन करेगा. ये कल को घर में घुस जाएंगे और मम्मा-पापा के साथ कुछ हो गया तो उसका जिम्मेदार कौन होगा.' निशु ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि मैं पुलिस अधिकारियों से सम्मानपूर्वक अनुरोध करता हूं कि वे जरूरी सुरक्षा प्रदान करें, क्योंकि मुझे अपनी सुरक्षा को लेकर वास्तविक चिंता है. आपकी त्वरित सहायता की बहुत सराहना की जाएगी.

No comments