कमरे में पति के बिस्तर पर प्रेमी संग पकड़ी गई नई दुल्हन, चर्चित मामले में नया मोड़'.
महिला के मुताबिक साथ पकड़ा गया युवक राहुल पंडित उसका प्रेमी नहीं बल्कि मायके के पास रहने वाला दोस्त था. जेठ रिंकू ने धमकी देकर राहुल को बुलवाया और मारपीट कर दोनों के कपड़े उतरवाए. इसके बाद राहुल से और फिर खुद जेठ ने उसके साथ रेप किया.
महिला का कहना है कि ससुराल जाने पर सास और ननद ने उसके सारे जेवर छीन लिए और मारपीट की. ससुराल वाले दहेज में थार कार की मांग कर रहे थे और पति की सरकारी नौकरी लगने पर दूसरी शादी की धमकी दे रहे थे. मांग पूरी न होने पर उसे फंसाने की साजिश रची गई और फर्जी ऑडियो वायरल किया गया.
मामले में महिला और युवक के बीच बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें महिला उसे जल्दी बुलाते और चूड़ी के बारे में बात करते सुनाई दे रही है. महिला ने दावा किया है कि उसे फंसाने के लिए यह ऑडियो एआई (AI) की मदद से तैयार किया गया है.
पीड़िता का आरोप है कि उसने पुलिस के सामने भी अपना पक्ष रखा लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई. उसे धमकाकर झूठा वीडियो बनाया गया और राहुल से जबरन मांग भरवाई गई. अब महिला और उसके माता-पिता प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं.
No comments