Recent Posts

Breaking News

हमीरपुर में बाइक पर जबरन बैठाकर ले गए दबंग, फिर बंद कमरे में अधेड़ के साथ हुआ खौफनाक कांड.

 

हमीरपुर में बाइक पर जबरन बैठाकर ले गए दबंग, फिर बंद कमरे में अधेड़ के साथ हुआ खौफनाक कांड


मीरपुर : राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दबंगों की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक अधेड़ व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसे दो नामजद समेत करीब छह अज्ञात लोगों ने अगवा कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और अमानवीय यातनाएं दीं।

दुकान से लौटते समय बाइक पर जबरन बैठाकर ले गए दबंग

पीड़ित के मुताबिक, वह रात करीब 8 बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और जबरन बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि दबंग उसे गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर ले गए, जहां उसके साथ जमकर मारपीट की गई।

पठानपुरा मोहल्ले में घर में बनाया बंधक

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसे राठ के पठानपुरा मोहल्ले में एक घर के अंदर ले गए और बंधक बनाकर रखा। इस दौरान दबंगों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन शराब पिलाई।

गुप्तांग में पेट्रोल डालने का आरोप

पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि दबंगों ने उसके कपड़े उतारकर गुप्तांग में पेट्रोल डालकर प्रताड़ित किया। मारपीट इतनी ज्यादा की गई कि उसके कानों से खून निकलने लगा।

किसी तरह चंगुल से निकला पीड़ित

पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह आरोपियों के कब्जे से निकलकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। इसके बाद वह राठ कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पहले भी धमकाने का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पहले भी उसे धमकाते रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

No comments