हिमाचल के सोलन में मां ने अपनी छह महीने की बेटी की हत्या की, फिर खुद की भी ली जान, मायके आई थी महिला

सोलन. हिमाचल प्रदेश में मायके में एक महिला ने अपनी छह महीने के बेटी की हत्या कर दी और फिर खुद भी जान दे दी. घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, सोलन शहर में आंजी रबौन में गुरुवार को यह घटना पेश आई. बताया जा रहा है कि महिला ने बीती रात अपनी छह महीने की बच्ची की पानी में डूबाकर मार दिया औऱ फिर अपनी भी जान ले ली. घटना के दौरान महिला मायके आई थी.
सोलन पुलिस ने बताया कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया, जांच के बाद ही इसका पता चलेगा फॉरेंसिक टीम मौके पर आ रही है.पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. महिला की पहचान 29 साल की प्रिशिका और छह माह की बेटी शैलजा कौंडल के रूप में हुई है.
बिलासपुर में हुई थी शादी
प्रिशिका की शादी डेढ़ महीने पहले बिलासपुर जिले के नम्होल में हुई थी. प्रशिका का पति ही उसे बीते रविवार को पिता के पास छोड़कर गया था. बुधवार को प्रिशिका कमरे में थी और छोटी बहन सामान लाने गई थी. लेकिन बाद में बहन लौटी तो अंदर से दरवाजा बंद था. उसने काफी आवाज दी तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई. बाद में उसने पिता को बुलाया और फिर बालकनी से अंदर की तरफ झांका तो देखा कि महिला बेसुध अंदर गिरी हुई थी. घटना के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई थी.
सोलन में 20 दिन में दूसरा मर्डर
गौर रहे कि इससे पहले, सोलन के चौक बाजार में 4 सितंबर 2026 को युवकों के बीच हुए पुराने विवाद और खूनी झड़प में हरियाणा के कालका निवासी 24 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर अमन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में सोलन पुलिस ने मंथन और अंकुश नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. हालांकि, लगातार अपराधिक गतिविधियों के चलते कानून व्यवस्था पर सवार उठ रहे हैं.
No comments