Recent Posts

Breaking News

माहवारी की समस्या का इलाज करने आई लड़की से डॉक्टर ने किया रेप, गंदा वीडियो बना ब्लैकमेल पत्नी पर साथ देने का आरोप



बिहार के शेखपुरा जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप लगने के बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। हैवान डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद अब कई नई बातें भी सामने आ रही हैं।

अब शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में एक ग्रामीण चिकित्सक (झोलाछाप) द्वारा इलाज के नाम पर नाबालिग से दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने मामला के संज्ञान में आने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चिकित्सक विनोद कुमार सिंह को एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, अब उसकी पत्नी भी पुलिस के शक के दायरे में आ गई है। पीड़िता ने पुलिस के समक्ष दिए गए अपने बयान में आरोप लगाया है कि आरोपी की पत्नी को अपने पति की घृणित करतूत की जानकारी थी और वह इस अपराध में उसका सहयोग करती थी।

पॉक्सो एक्ट और यौन शोषण के तहत मामला दर्ज

पीड़िता के इस बयान की पुष्टि करते हुए महिला थानाध्यक्ष रिशु कुमारी ने बताया कि पुलिस आरोपी की पत्नी की संलिप्तता की गहनता से जांच कर रही है। यदि जांच में आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और यौन शोषण के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता की मेडिकल जांच भी करा ली गई है।

जबरन नथनी पहनाने के दौरान खुला राज

गौरतलब है कि छह माह पूर्व पीड़िता माहवारी की समस्या के इलाज के लिए आरोपी डॉक्टर के पास गई थी। आरोप है कि सलाइन चढ़ाने के दौरान उसे बेहोशी की दवा देकर दुष्कर्म किया गया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार यौन शोषण कर रहा था। दो दिन पूर्व आरोपी जबरन पीड़िता के घर पहुंच गया और उसे नथनी (बेसर) पहनाने लगा। बेटी के शोर मचाने पर जब मां वहां पहुंची, तो आरोपी ने उन्हें भी वही वीडियो दिखाकर चुप करा दिया। बाद में माता-पिता की आपसी बातचीत के बाद यह सच्चाई सामने आई, जिसके बाद महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

● पीड़िता बोलीं- पत्नी को थी करतूतों की जानकारी, अपराध में देती थी पति का साथ

● महिला थानाध्यक्ष ने कहा-भूमिका की हो रही जांच, संलिप्तता मिलने पर कार्रवाई

● बेहोशी की दवा देकर रेप और वीडियो बनाकर छह माह तक यौन शोषण करने का आरोप

No comments