Recent Posts

Breaking News

भाभी के साथ बैठी थी पत्नी, अचानक पहुंचा पति और गोद में उठाकर छत से लगा दी छलांग' फिर

  

भाभी के साथ बैठी थी पत्नी, अचानक पहुंचा पति और गोद में उठाकर छत से लगा दी छलांग; फिर...

औरैया। रहमापुर गांव में कहासुनी के बाद शराब के नशे में पति ने पत्नी को गोद में उठाकर छत से नीचे छलांग लगा दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन और आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने रेफर कर दिया।

इटावा के सैफई निवासी 37 वर्षीय दीपू की करीब 14 वर्ष पहले अजीतमल के रहमापुर गांव निवासी रामलाल की पुत्री पूजा से शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे गोलू और अंशी हैं। बताया गया कि पूजा कुछ दिन से बच्चों के साथ अपने मायके रहमापुर आई हुई थी।

सोमवार शाम दीपू वैगनआर कार और एक चालक के साथ अपनी ससुराल पहुंचा। मंगलवार दोपहर बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस के अनुसार, दीपू शराब के नशे में था।

पूजा घर की छत पर अपनी भाभी के साथ बैठी थी, तभी दीपू ने उसे अपनी बाहों में भर लिया और छत से नीचे छलांग लगा दी। हादसे में पूजा के कमर और बाएं कंधे में गंभीर चोटें आईं, जबकि दीपू भी घायल हो गया।

No comments