"मेरे रहते गोहत्या नहीं होने दूंगा", दिनारा विधायक ने अवैध बूचड़खानों के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- बंद करना ही होगा चाहे जो हो जाए.

सासाराम. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और रोहतास जिला के दिनारा से विधायक आलोक कुमार सिंह ने अवैध बूचड़खाना को लेकर नाराजगी की व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि उनके रहते अब किसी हाल में वह अपने इलाके में गोहत्या नहीं होने देंगे चाहे इसके लिए कुछ भी हो जाए.
उन्होंने दिनारा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अवैध रूप से जितने भी बूचरखाना संचालित है, उसे हर हाल में बंद करना ही होगा क्योंकि गाय को वे माता कहते हैं और किसी हाल में अब गोहत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
वैध बूचड़खानों के लिए भी गाइडलाइन
बता दें कि एक कार्यक्रम के दौरान आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जहां कहीं भी अगर वैध बूचड़खाना है भी तो उसके लिए पूरी कानूनी प्रक्रिया है. मेडिकल रूप से अनफिट और संबंधित पशु चिकित्सक की रिपोर्ट के आधार पर ही बूचड़खानों में पशु वध की गाइडलाइन है, लेकिन उस गाइडलाइन का कहीं पालन नहीं किया जा रहा है.
सीएम से की बात, सहमति मिली
उन्होंने कहा कि बिक्रमगंज में चल रहे बूचड़खाना को लेकर वह सदन में भी आवाज उठाई और उस पर कार्रवाई भी हुई है. ऐसे में उन्होंने इस मामले को लेकर सीएम सम्राट चौधरी से भी बातचीत की है और मुख्यमंत्री की भी इस पर पूरी सहमति है. विधायक ने आक्रामक रूप अख्तियार करते हुए कहा कि अब किसी हाल में अवैध रूप से संचालित सभी बूचरखाना को बंद करना ही होगा, क्योंकि यह बहुसंख्यक आबादी के भावनाओं से जुड़ा मामला है.
अवैध बूचड़खाने हर हाल में बंद होने चाहिए-विधायक
विधायक आलोक कुमार सिंह ने कहा कि अवैध बूचड़खानों का संचालन किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए. उन्होंने इसे बहुसंख्यक आबादी की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा बताया. उन्होंने प्रशासन से नियमों के खिलाफ संचालित बूचड़खानों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की. अब देखना होगा कि विधायक के बयान के बाद प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या कदम उठाया जाता है.
No comments