शादी के मंडप में दुल्हन ने बताया अपना सबसे बड़ा राज, बोली- 'मेरा एक बच्चा भी है'. दूल्हे ने जो किया उसने सबका दिल जीत लिया
दूल्हे की उम्र कुछ ज्यादा थी, इसीलिए घर वालों ने एक विधवा दुल्हन से रिश्ता तय कर दिया लड़की सुंदर थी, संस्कारी थी, पर उसकी जिंदगी में एक अधूरा सच था जो दूल्हे को नहीं बताया गया था - उसकी गोद में एक छोटा सा बच्चा भी था।
शादी की सारी रस्में हो गईं। जब दान का वक्त आया, तो दुल्हन का दिल कांप उठा। उसने सोचा, अब झूठ के साथ नई जिंदगी शुरू नहीं कर सकती भरी मंडप में, सबके सामने उसने दूल्हे से कहा -"मेरा एक बच्चा भी है। सच छुपाकर शादी नहीं करूंगी। अब हो सकता है आप ये शादी तोड़ दो, मुझे मंजूर है।"
पूरा मंडप सन्न रह गया। रिश्तेदार देखने लगे, फुसफुसाहट शुरू हो गई लेकिन फिर दूल्हे ने जो किया, उसने सबका दिल जीत लिया।
दूल्हे ने एक पल भी नहीं सोचा। उसने आगे बढ़कर उस छोटे से बच्चे को अपनी गोद में उठा लिया, उसके माथे को चूमा और बोला -"आज से ये मेरा बेटा है। तू इसकी माँ है तो मैं इसका पापा हूँ। तेरा अतीत नहीं, तेरा आज और कल मेरा है ये सुनते ही दुल्हन की आंखों से आंसू बहने लगे। उसने भावुक होकर दूल्हे को गले लगा लिया।
क्योंकि उसे पति नहीं, एक भरोसेमंद पिता, एक सच्चा जीवनसाथी मिल गया था आज के दौर में जहाँ लोग दहेज के लिए, रंग-रूप के लिए रिश्ते तोड़ देते हैं, वहाँ इस आदमी ने साबित कर दिया कि मर्द वो नहीं जो सिर्फ मांग भरे, मर्द वो है जो एक बच्चे को अपना नाम दे ये शादी नहीं, इंसानियत की मिसाल है अगर आपको भी लगता है कि इस दूल्हे ने दिल जीत लिया, तो एक शेयर जरूर करो ताकि ऐसी सोच हर घर तक पहुंचे।

No comments