Recent Posts

Breaking News

'तू दिव्यांग नहीं, मेरी जान है.' बिना पैर और एक हाथ वाले मासूम संग खेलते पिता का यह वीडियो रुला देगा

'तू दिव्यांग नहीं, मेरी जान है.' बिना पैर और एक हाथ वाले मासूम संग खेलते पिता का यह वीडियो रुला देगा


सोशल मीडिया की 'दुनिया' में कब कौन सा वीडियो दिल को झकझोर दे, कुछ कहा नहीं जा सकता. इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएं.

इस वीडियो में एक पिता और उसका मासूम बेटा नजर आ रहा है, जिसके पास दोनों पैर और एक हाथ नहीं है. इसके बावजूद दोनों के बीच का प्यार और खुशी इंटरनेट की हर सीमा पार कर लोगों के दिलों को गहराई से छू रहा है.

पापा के साथ प्रैंक करता दिखा मासूम

वायरल वीडियो की शुरुआत घर के दरवाजे के पीछे खड़े पिता और फर्श पर लेटे नन्हे बच्चे से होती है. बच्चा अपने पिता के साथ एक प्यारा सा प्रैंक कर रहा है और बेहद खुश नजर आ रहा है. यह पूरा भावुक पल बच्चे की मां अपने कैमरे में कैद कर रही है. जैसे ही बच्चे को आहट होती है कि उसके पापा आ गए हैं, वह अपने एक हाथ के सहारे फर्श पर लुढ़कते हुए दरवाजे की तरफ बढ़ता है. फिर 'पापा-पापा' कहते हुए वह अपनी ही भाषा में खिलखिलाने लगता है.

पिता का प्यार और दुलार जीत रहा दिल

वीडियो में आगे आप देखेंगे कि पिता नाटक करता है कि वह दरवाजा नहीं खोल पा रहा है. इस पर बच्चे की खुशी और उत्साह देखने लायक है. थोड़ी देर बाद पिता नीचे झुककर बच्चे को गुदगुदी करता है और फिर उसे बड़े प्यार से अपनी गोद में उठा लेता है. इस मासूम चेहरे की मुस्कान ने सोशल मीडिया यूजर्स को भावुक कर दिया है.

करोड़ों लोगों ने देखा वीडियो

इंस्टाग्राम पर इस दिल को छू लेने वाले वीडियो को @vivifreitasb अकाउंट से शेयर किया गया है. अब तक इसे 17.6 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है और 1.5 करोड़ से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं. इसके अलावा 5 लाख से अधिक लोगों ने इस पर कमेंट कर बच्चे पर अपना प्यार बरसाया है और ईश्वर से उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

यूजर्स की आंखें हुईं नम

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, भावुक हुए बिना नहीं रहा जा सकता. भगवान इस अद्भुत परिवार की रक्षा करें. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, हम अक्सर अपनी सही सलामत जिंदगी से शिकायत करते हैं, जबकि इस बच्चे को देखकर लगता है कि असली खुशी क्या है. बेटी ने मैसेज किया- I Miss You, 14 घंटे का सफर कर सुबह दरवाजे पर खड़े मिले पापा; वायरल वीडियो ने रुलाया

यहां देखिए वायरल वीडियो

No comments