Recent Posts

Breaking News

मौसेरे भाई विशाल राज और यशराज की मौत का मामला गरमाया, मां ने दोबारा जांच की मांग उठाई.

 

गया न्यूज: मौसेरे भाई विशाल राज और यशराज की मौत का मामला गरमाया, मां ने दोबारा जांच की मांग उठाई


या: बिहार के गया के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र नैली रोड में करीब 11 महीने पहले हुई दो युवकों की मौत का मामला एक बार फिर गर्माया हुआ है. विशाल राज और यशराज की मौत की जांच की मांग की जा रही है और यही वजह है कि इस मामले की चर्चा दोबारा तेज हो गई है.


मृतकों की मां मंजू देवी और रिंकू देवी ने मगध रेंज के IG से मुलाकात कर मौत की दोबारा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की विशेषज्ञों से समीक्षा कराने की मांग की है.

परिजनों का आरोप है कि दोनों युवकों की मौत महज पानी में डूबने से नहीं हुई, बल्कि उन्हें साजिश के तहत मारे जाने का संदेह है. परिजनों ने घटना के समय मौजूद युवकों की भूमिका, मृतकों के मोबाइल, कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच की मांग की है.

यश की मां का कहना है कि घटना से पहले फोन पर बेटा घबराया हुआ था और ठीक से बात नहीं कर पा रहा था. दूसरे मृतक विशाल की मां ने बताया कि उनका बेटा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित था और उसका अपराध से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं था. ऐसे में परिजनों ने मांग की है कि उनके बच्चों की मौत की दोबारा जांच हो और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की एक्सपर्ट से जांच कराई जाए.

परिजनों ने कुछ लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की भी मांग की है. अब उनकी नजर आईजी के स्तर से होने वाली जांच पर है. उनका कहना है कि बदला नहीं, सिर्फ इंसाफ और मौत की सच्चाई चाहिए.

आपको बता दें कि दोनों युवकों का शव पानी की गहराई से बरामद किया गया था. मृतक विशाल राज की मां मंजू देवी और यशराज की मां रिंकू देवी का कहना है कि दोनों युवकों की मौत की परिस्थितियां आज तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं. परिजनों ने दावा किया कि दोनों शराब नहीं पीते थे और ऐसे में पानी में डूबने से मौत की कहानी को लेकर उन्हें संदेह है. परिजनों का आरोप है कि दोनों युवकों की साजिश के तहत हत्या की गई हो सकती है. यही वजह है कि परिजनों ने दोबारा जांच की मांग उठाई है.

No comments