'मम्मी, मेरी नाक कटवाकर मानोगी', मां की हरकत से देख बेटी ने सुनाई खरी-खोटी, वजह जान कई बच्चे कहेंगे-गलत नहीं कहा.
एक बेटी ने अपनी मां की हरकत से परेशान होकर कहा है, 'मम्मी, आप मेरी नाक कटाकर मानेंगी। आप नहीं मानेंगी न।' हालांकि, बेटी के ऐसा कहने की वजह जब बच्चे जानेंगे, तो उनमें से कुछ कह सकते हैं, 'कुछ गलत नहीं कहा।' आखिर इस मां ने ऐसा क्या किया, चलिए जानते हैं।

खुशी राय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपनी मां के साथ कॉलेज पहुंची हैं। खुशी बताती हैं कि उनका क्रश भी कॉलेज में है। मां उसे देखकर कहती हैं कि जब वह सामने आएगा, तो मैं उससे बोलूंगी, 'शायद मैंने आपको कहीं देखा है।'
मम्मी मेरे क्रश से बात कर लेंगी

वह आगे बताती हैं कि उनकी मां पूरे कॉलेज में जोर-जोर से उसके नाम पुकार रही थीं। उन्होंने मां को टोका भी, लेकिन वह कहती हैं, 'मैं तेरे क्रश से कहूंगी कि मेरा केस बाकी है।' इस पर खुशी कहती हैं, 'अरे भाई, वह लॉ स्टूडेंट है, वकील नहीं है।' क्रिएटर आगे कहती हैं कि उन्हें मां पर भरोसा नहीं हो रहा है, वह सच में उससे बात कर लेंगी।
'आप मेरी नाक कॉलेज में कटाकर मानेंगी'

तभी मां कहती हैं, 'हां, मैं तो कर ही लूंगी, मजाक नहीं कर रही हूं।' इस पर खुशी कहती हैं, 'आप मेरी नाक कॉलेज में कटाकर मानेंगी।' फिर मां कहती हैं, 'मैं तेरे क्रश से कहूंगी कि मैंने तुम्हें कहीं तो देखा है। उसके बाद अगर वह इंग्लिश झाड़ेगा, तो मैं हिंदी में आ जाऊंगी।' खुशी कहती हैं, 'आ ही नहीं रहा है वो, मेरा पोपट हो जाएगा।'
यहां देखें पूरा वीडियो
पेरेंट्स का खुलकर बात करना है जरूरी

खुशी और उनकी मां के बीच क्रश को लेकर हुई यह हंसी-मजाक वाली बातचीत कई पेरेंट्स के लिए सीख है। अक्सर माता-पिता बच्चों के रिलेशनशिप के बारे में जानकर गुस्सा या सख्ती करने लगते हैं। ऐसे में बच्चों को डांटने या उनकी भावनाओं को गलत बताने की बजाय, उनसे सहज होकर बात करना और उनकी बात समझना जरूरी है। इससे बच्चा अपनी पसंद और भावनाओं के बारे में माता-पिता से खुलकर बात कर सकता है। साथ ही, दोनों का रिश्ता और मजबूत होता है।

No comments