Recent Posts

Breaking News

ये बेशर्मी नहीं तो और क्या है... मोहसिन नकवी को पहले से थी जानकारी, भारत जीता तो उसके हाथ से नहीं ली जाएगी ट्रॉफी




ई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार चैंपियन बनी. फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. हालांकि, चैंपियन बनने के बावजूद टीम इंडिया को एशिया कप की ट्रॉफी नहीं मिली.


इसके पीछे की वजह कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी हैं. भारत की पुरुष टीम द्वारा एशिया कप की ट्रॉफी लेने से इनकार करने के एक साल से भी कम समय के बाद ये दूसरी घटना हुई है.

फाइन में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीतने के बाद कैप्टन हरमनप्रीत कौर और टीम के खिलाड़ियों ने मैच के बाद हुए प्रेजेंटेशन समारोह के दौरान नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. 'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने एसीसी अधिकारियों को पहले ही सूचित कर दिया था कि अगर नकवी प्रेजेंटेशन में शामिल होते हैं और भारत फाइनल जीत जाता है तो टीम उनके हाथ से ट्रॉफी नहीं लेगी.

No comments