Recent Posts

Breaking News

शमी सिर्फ वेश्याओं से मिलते हैं, मुझसे मिलने की औकात नहीं... हसीन जहां ने फिर उगला जहर

 

शमी सिर्फ वेश्याओं से मिलते हैं, मुझसे मिलने की औकात नहीं... हसीन जहां ने फिर उगला जहर


नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर उनकी वाइफ हसीन जहां ने फिर जहर उगला है. शमी और हसीन जहां के बीच लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा है. वहीं, अब हसीन जहां ने सियासी मैदान पर शमी को खुसी चुनौती दे डाली है.


दरअसल, हाल ही में राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी से शमी की मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात के बाद शमी को लेकर ये कयास तेज हो गए कि भारतीय क्रिकेटर आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार हो सकते हैं.

न्यूज18 इंडिया के साथ खास बातचीत में हसीन जहां ने कहा कि शमी या उनका भाई जिस भी सीट से चुनाव लड़ेंगे वह उनके खिलाफ उसी सीट से मैदान में उतरेंगी. उन्होंने कहा, "मैं चुनाव लडूंगी पहले देख रही हूं कि शमी कहां से चुनाव लड़ते हैं जहां से भी वह चुनाव लड़ेंगे मैं लडूंगी सभी पार्टियों के संपर्क में हूं. हबीब की तो इतनी हैसियत नहीं है चुनाव लड़ने की, पीछे से तो मोहम्मद शमी ही होंगे तो जहां से लड़े मैं लडूंगी."

शमी की मुझसे मिलने की औकात नहीं-हसीन जहां

बातचीत में हसीन जहां ने आगे कहा, "मोहम्मद शमी सिर्फ वेश्याओं से मिलते मुझसे मिलने की औकात नहीं है." बता दें कि हसीन जहां ने मार्च 2018 में मोहम्मद शमी पर घरेलू हिंसा, मारपीट, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाकर सनसनी मचा दी थी. इस घटना के बाद से ही दोनों के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है.

हसीन जहां ने कई बार शमी पर लगाए गए आरोपों को दोहराया है. इसके अलावा जब ये विवाद शुरू हुआ था तो हसीन जहां कथित तौर पर शमी के चैट के कुछ स्क्रीन शॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था. हसीन जहां की शिकायत पर शमी के ऊपर मामला दर्ज हुआ था. फिलहाल पूरा विवाद कोर्ट में है. कोर्ट की तरफ से शमी को आदेश दिया गया है कि वह हसीन जहां और बेटी को हर महीने एक तय गुजारा भत्ता देंगे.

No comments