Recent Posts

Breaking News

पापा मेरे साथ गलत हुआ, मैं मरने जा रही हूं... पिता को मिला बेटी का ऑडियो मैसेज, बोली- मम्मी को पता है

पापा मेरे साथ गलत हुआ, मैं मरने जा रही हूं... पिता को मिला बेटी का ऑडियो मैसेज, बोली- मम्मी को पता है


झांसीः उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से हैरान कर देने वाला मामसा सामने आया है, जहां एक लड़की लापता होने से पहले अपने पिता को एक कथित ऑडियो मैसेज भेजा था. ऑडियो में लड़की ने अपने पिता से कहा, 'पापा मुझे माफ कर देना.


मैं मरने जा रही हूं. मेरे साथ गलत हुआ है. मैंने मां से भी शिकायत की. लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया.' यह पूरा मामला मऊरानीपुर में लापता किशोरी का है. पिता का दावा है कि उनकी बेटी ने लापता होने से पहले उन्हें ऐसा कथित ऑडियो भेजा था. ऑडियो मिलने के बाद पिता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई और जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है.

पिता को मिला था बेटी का ऑडियो मैसेज
मऊरानीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी आदिति के पिता कृपेन्द्र सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में दावा किया है कि उनकी बेटी ने उन्हें यह ऑडियो भेजा था. पिता के मुताबिक, बेटी ने ऑडियो में अपनी मां से शिकायत करने की बात भी कही. लेकिन आरोप है कि उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. पिता का आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में एक व्यक्ति ने उनकी बेटी के साथ गलत करने की कोशिश की थी. उनका यह भी दावा है कि बेटी को घर में चल रहे कथित संबंधों की जानकारी हो गई थी और वह इसका विरोध करती थी.

पिता ने बेटी के साथ अनहोनी होने की जताई आशंका
पिता के मुताबिक, वह काम के सिलसिले में उरई में रहते हैं और अक्सर घर से बाहर रहते हैं. इसी दौरान उन्हें बेटी का कथित ऑडियो मिला. बाद में जब वह घर पहुंचे तो बेटी के लापता होने की जानकारी हुई. इसके बाद पिता ने आशंका जताई कि कहीं उनकी बेटी को बंधक तो नहीं बनाया गया या उसके साथ कोई अनहोनी तो नहीं हुई. पिता का कहना है कि उनकी पत्नी की ओर से 7 सितंबर 2026 को थाने में शिकायत दी गई थी. जबकि उन्होंने 8 सितंबर को पुलिस और उच्चाधिकारियों से अपनी ओर से शिकायत कर बेटी की तलाश और कानूनी कार्रवाई की मांग की.

मामले पर क्या बोली पुलिस
अब पिता पुलिस से किशोरी को जल्द बरामद करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. वहीं इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुकेश सोलंकी का कहना है कि मां की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है. और किशोरी की लगातार तलाश व अन्य लोगो से पूंछताछ जारी बनी हुई है.

No comments